इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। वहीं, कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में अब ओपीडी में दिखाने के पैसे नहीं लगेंगे। एम्स प्रशासन ने पर्ची बनवाने के लिए लगने वाले 10 रुपये के शुल्क को माफ कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: इंडोनेशिया में 127 लोगों की मौत, कानपुर में 26 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान, पढ़ें अहम खबरें
इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान भारी हिंसा के बाद मची भगदड़, 127 लोगों की मौत
इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे। पढ़ें पूरी खबर...
कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। बाहरी कानपुर के एसपी टीएस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
एम्स में अब ओपीडी में दिखाने के नहीं लगेंगे पैसे
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में अब ओपीडी में दिखाने के पैसे नहीं लगेंगे। एम्स प्रशासन ने पर्ची बनवाने के लिए लगने वाले 10 रुपये के शुल्क को माफ कर दिया है। इसके अलावा यहां उपचार करवाने वाले मरीजों को 300 रुपये तक तक के सभी उपयोगकर्ता शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। यह फैसला एक नवंबर से लागू होगा। इससे पहले 19 मई को एक आदेश जारी कर एम्स प्रशासन ने 300 रुपये तक की सभी जांच निशुल्क कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर...
गांधी जयंती के मौके पर पढ़िए राष्ट्रपिता के कहे 10 अनमोल वचन
महात्मा गांधी का जीवन लोगों के लिए शिक्षा की तरह है। एक ऐसी शिक्षा, जिस में जीवन को सही तरीके जीना, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया गया। देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी ने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। एक सूती धोती तन पर लपेटे एक लाठी के बल पर स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में कूद पड़े। देश की आजादी के लिए हर नागरिक को स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके दिए गए उपदेश हर किसी के लिए आदर्श और मार्ग दर्शक बन गए। आज महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर...