फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया ने जमकर बहाया पसीना, कोच द्रविड़ ने बच्चों को दिया गुरुमंत्र

Sat, 01 Oct 2022 10:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 10:21 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस दौरान कोच द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी की। 
 

विज्ञापन
Indian Coach Rahul Dravid gives tips to young children in guwahati during team india Practice session
बच्चों को टिप्स देते भारतीय कोच द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होना है। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियो ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। वहीं, टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों का अभ्यास कराने के बाद असम क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों से भी बात की। छोटे बच्चों के लिए राहुल द्रविड़ का मार्गदर्शन बेहद खास था। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Indian Coach Rahul Dravid gives tips to young children in guwahati during team india Practice session
अक्षर पटेल और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल के साथ बात की। इन दोनों खिलाड़ियों पर भारत के लिए मैच खत्म करने की जिम्मेदारी है। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर ही स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका में हैं।
Indian Coach Rahul Dravid gives tips to young children in guwahati during team india Practice session
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले ऋषभ पंत ने भी बल्लेबाजी का काफी अभ्यास किया। उन्हें लंबे समय से ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिला है। कार्तिक की टीम में वापसी के बाद उन्होंने सभी मैच भी नहीं खेले हैं और जिन मैचों में वह खेले भी हैं, वहां उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है। इस मैच में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Coach Rahul Dravid gives tips to young children in guwahati during team india Practice session
उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले उमेश यादव ने भी गेंदबाजी का काफी अभ्यास किया। उमेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने दो विकेट भी लिए थे, लेकिन अगले मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस मैच में मौका मिलने पर उमेश भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
Indian Coach Rahul Dravid gives tips to young children in guwahati during team india Practice session
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल पटेल ने भी इस मैच से पहले काफी अभ्यास किया और अपनी तैयारी बेहतर की। चोट से वापस आने के बाद डेथ ओवरों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हर्षल अंतिम ओवरों में जमकर रन लुटा रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द इस कमजोरी पर काम करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed