देश में तेज रफ्तार इंटरनेट का नया युग शनिवार से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022’ के उद्घाटन के अवसर पर 5जी इंटरनेट की सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के चार इलाकों में कब्जे को लेकर रूस की निंदा के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई जिसको रूस ने वीटो कर दिया। साथ ही पिटबुल ने पांच गांवों के 12 लोगों को काटकर कोहराम मचा दिया। 15 किलोमीटर के इलाके में जो भी उसके रास्ते में आया, उसी पर हमला कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज करेंगे देश में 5G का आगाज, यूएनएससी में निंदा प्रस्ताव पर रूस का वीटो
पीएम मोदी आज करेंगे देश में तेज गति इंटरनेट के नए युग का आगाज
देश में तेज रफ्तार इंटरनेट का नया युग शनिवार से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022’ के उद्घाटन के अवसर पर 5जी इंटरनेट की सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूएनएससी में निंदा प्रस्ताव पर वीटो से रूस ने फिर दिखाए तेवर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को चार यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय की घोषणा के बाद अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य देशों ने कड़ी निंदा की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के चार इलाकों में कब्जे को लेकर रूस की निंदा के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई जिसको रूस ने वीटो कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पठानकोट में पिटबुल का कहर, छह घंटे में 12 लोगों को काटा
पिटबुल ने पांच गांवों के 12 लोगों को काटकर कोहराम मचा दिया। 15 किलोमीटर के इलाके में जो भी उसके रास्ते में आया, उसी पर हमला कर दिया। इस दौरान कई मवेशी भी उसका निशाना बने। सैर कर रहे रिटायर्ड कैप्टन पर हमला किया तो उन्होंने अन्य लोगों की मदद से उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
संगम से स्वच्छता अभियान का आगाज आज, अनुराग ठाकुर करेंगे अगुवाई
एक बार फिर संगम क्षेत्र से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज तथा संगम क्षेत्र स्थित किला घाट से इस राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। 75 लाख किग्रा प्लास्टिक कचरा के निस्तारण के लक्ष्य के साथ 31 अक्तूबर तक अभियान चलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...