फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Headlines: तहव्वुर राणा को फांसी की मांग; रिजर्व बैंक ने रेपो रेट घटाए; UP में डीए बढ़ा; पढ़ें सुर्खियां

Wed, 09 Apr 2025 08:03 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 09 Apr 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 9th April 2025 US Tarrif China RBI Repo AICC Business  Sports Politics news Update
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
आज दिन की बड़ी खबरों में तहव्वुर राणा को फांसी की सजा देने की मांग, रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में कटौती का एलान और उत्तर प्रदेश सरकार का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला सुर्खियों में रहा। 17 साल पहले मुंबई आतंकी हमले में बलिदान हुए पुलिसकर्मी के पिता ने मास्टरमाइंड राणा को फांसी देने की अपील की है। रेपो रेट में कटौती के बाद अब ऋण सस्ते होने की संभावना है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया है। इसे अलावा अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर भी सुर्खियों में रहा। अमेरिका के 104 फीसदी शुल्क के जवाब में चीन ने 84 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ब्रिटेन दौरा और उच्चस्तरीय बैठक भी चर्चा में है। देश की राजनीतिक खबरों में कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी का बयान सर्वाधिक चर्चित रहा। इसके अलावा नवकार महामंत्र दिवस पर पीएम मोदी का जैन समाज के बीच ज्ञान भारतम मिशन का एलान भी चर्चित रहा। अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय महिला स्वाति चतुर्वेदी के साथ दुर्व्यवहार की खबर भी चर्चा में रही। अंतरराष्ट्रीय खबरों में गाजा पर इस्राइल की एक और एयरस्ट्राइक में लोगों की मौत, चीन के नर्सिंग होम में आग लगने के कारण 20 लोगों की मौत की खबर भी चर्चा में रही। इसके अलावा भारत ने बांग्लादेश को मिलने वाली ट्रांसशिपमेंट की सुविधा बंद कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट में विकास परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने की खबर भी चर्चा में रही। एअर इंडिया विमान में सहयात्री के ऊपर पेशाब करने का एक और मामला भी चर्चा में रहा। व्यापार जगत में अमेरिका की टैरिफ नीतियों का भारतीय शेयर बाजार में गिरावट सबसे बड़ी खबर रही। खेल जगत की खबरों में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन का रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ दिखना और मनोरंजन जगत की खबरों में कॉमेडियन कपिल शर्मा की ट्रांसफॉर्मेशन की खबर चर्चित रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
Top Headline Today Big News 9th April 2025 US Tarrif China RBI Repo AICC Business  Sports Politics news Update
तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण - फोटो : Self

26/11 Mumbai Attack: 'तहव्वुर को मिले कुकर्माें की सजा, मृत्युदंड से कम मंजूर नहीं', बलिदानी के पिता की मांग

मुंबई 2008 के आतंकी हमलों में मारे गए एसआरपीएफ कांस्टेबल राहुल शिंदे के पिता सुभाष शिंदे ने बुधवार को आरोपी तहव्वुर राणा के लिए मृत्युदंड की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद से उनके परिवार ने मानसिक रूप से बहुत संघर्ष किया है और राणा को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सुभाष शिंदे ने यह भी कहा कि उन हमलों में मारे गए 166 लोगों और पुलिस अधिकारियों के लिए राणा को मृत्यूदंड की सजा देना एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top Headline Today Big News 9th April 2025 US Tarrif China RBI Repo AICC Business  Sports Politics news Update
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

यूपी: राज्य कर्मचारियों और पेंशन धारकों का बढ़ा दो फीसदी महंगाई भत्ता, एक जनवरी से लागू होंगी बढ़ी दरें

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की वृद्धि कर दी है। वर्तमान में 53 फीसदी की दर से दिए जा रहे महंगाई भत्ते को 55 फीसदी करने का शासनादेश बुधवार को जारी हो गया। एक जनवरी 2025 से प्रभावी इस निर्णय से लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 9th April 2025 US Tarrif China RBI Repo AICC Business  Sports Politics news Update
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा (फाइल) - फोटो : ANI

Repo Rate Cut: रेपो दरों में कमी रणनीतिक फैसला, मांग बरकरार रखने में मिलेगी मदद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दरों में लगातार दूसरी बार 25 बेसिस अंकों की कटौती कर बाजार को बड़ी राहत दी है। इस कटौती के साथ रेपो दर 6.0 प्रतिशत पर आ गई है जो फरवरी के पहले 6.50 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इससे बैंकों को आरबीआई से सस्ता कर्ज मिल सकेगा और इसका असर खुदरा कर्ज धारकों को होगा। लगातार दूसरी बार रेपो दरों में कटौती होने से बैंकों को यह लाभ अपने कर्जधारकों तक पहुंचाने का भी दबाव बढ़ेगा और इस कारण होम लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई में कुछ कमी आ सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 9th April 2025 US Tarrif China RBI Repo AICC Business  Sports Politics news Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

China Fire: चीन के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; बढ़ सकती है हताहतों की संख्या

उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। आग मंगलवार रात करीब 9 बजे चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में लगी। बुधवार सुबह तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed