फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many people killed in fire at nursing home in China Latest News Update In Hindi

China Fire: चीन के एक नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, अब तक 20 लोगों की मौत; बढ़ सकती है हताहतों की संख्या

Wed, 09 Apr 2025 10:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Apr 2025 10:20 AM IST
सार

चीन में मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को बड़ा हादसा हुआ। यहां रात करीब 9 बजे चेंग्दे शहर के लोंगहुआ काउंटी की एक इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में एक नर्सिंग होम भी चलाया जा रहा था, जो आग की जद में आया। हादसे के वक्त यहां कुल 39 बुज़ुर्ग रह रहे थे।

विज्ञापन
Many people killed in fire at nursing home in China Latest News Update In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। आग मंगलवार रात करीब 9 बजे चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में लगी। बुधवार सुबह तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की मौत हो गई। मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) रात करीब 9 बजे चेंग्दे शहर के लोंगहुआ काउंटी में जब आग लगी, तब इमारत में कुल 39 बुज़ुर्ग रह रहे थे। रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। अब तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 19 को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


नर्सिंग होम के प्रभारी शख्स को हिरासत में लिया गया
पुलिस ने नर्सिंग होम के प्रभारी शख्स को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि आग लगने के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है। सार्वजनिक रिकॉर्ड के आधार पर 300 बिस्तरों वाले गुओन सीनियर होम में आग लगने के समय 260 बुजुर्ग रह रहे थे। इनमें से 98 लोग पूरी तरह से दिव्यांग थे और 84 को आंशिक दिव्यांग बताया गया। रिकॉर्ड के मुताबिक, 78 लोग पूरी तरह से ठीक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2024 में हुए हादसे में गई थी 39 लोगों की जान
लाइसेंसिंग रिकॉर्ड के अनुसार, नर्सिंग होम में बुजुर्गों और विकलांगों के लिए आवास, भोजन और डेकेयर मुहैया कराने का किया जाता था। इससे पहले अक्तूबर में 50 से अधिक अधिकारियों को एक मामले में सजा सुनाई गई थी, क्योंकि उन्हें जनवरी 2024 में दक्षिण-पूर्वी प्रांत जियांग्शी के शिनयू शहर में एक इमारत परिसर में लगी आग के लिए जिम्मेदार पाया गया था। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed