फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India passenger allegedly urinates on fellow passenger DGCA takes action

Air India: एअर इंडिया की उड़ान में यात्री ने शराब के नशे में की शर्मनाक हरकत, सहयात्री के ऊपर की पेशाब

Wed, 09 Apr 2025 05:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 05:34 PM IST
सार

एअर इंडिया की उड़ान में एक बार फिर एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक भारतीय यात्री ने दिल्ली से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में एक सहयात्री पर पेशाब कर दी। 

विज्ञापन
Air India passenger allegedly urinates on fellow passenger DGCA takes action
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नई दिल्ली से बैंकॉक जा रही एक उड़ान के दौरान एअर इंडिया के एक यात्री ने कथित तौर पर एक साथी यात्री पर पेशाब कर दी। घटना बुधवार की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया ने इस घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को दे दी है। वहीं इस मामले में उड्डयन मंत्रालय सख्त नजर आ रही है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने मामले पर संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन


एअर इंडिया ने जारी किया बयान
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि 9 अप्रैल 2025 को दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट AI2336 के केबिन क्रू को एक अनियंत्रित यात्री के व्यवहार की सूचना दी गई थी। क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। अनियंत्रित यात्री को चेतावनी देने के अलावा, क्रू ने पीड़ित यात्री के लिए शिकायत दर्ज करवाने में मदद की भी पेशकश की। हालांकि, उसने मना कर दिया। घटना का आकलन करने और अनियंत्रित यात्री के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के लिए स्थायी स्वतंत्र समिति बुलाई जाएगी। एयर इंडिया ऐसे मामलों में डीजीसीए द्वारा निर्धारित गाइडलान का पालन करता है। 
विज्ञापन


मंत्रालय करेगा कार्रवाई
घटना के बारे में पूछे जाने पर नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि मंत्रालय इस घटना का संज्ञान लेगा और एयरलाइन से बात करेगा। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम से इतर कहा, यदि कोई गड़बड़ी हुई है, तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

US-China Row: 104% ट्रंप टैरिफ के जवाब में चीन का बड़ा फैसला, अमेरिकी सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 84% किया

एअर इंडिया की उड़ान में यात्री द्वारा पेशाब करने का यह वाकया कोई पहला नहीं है।  इससे पहले नवंबर 2022 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जब एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में शंकर मिश्रा नामक यात्री ने एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। आरोपी ने यात्रा के दौरान चार बार शराब का सेवन किया था। इसके बाद मिश्रा को 6 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था, और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, 31 जनवरी को कोर्ट ने उसे जमानत दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed