Haunted Island: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहे हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को पता होता है। इन जगहों में कई रहस्यमयी द्वीप भी शामिल हैं। कई जगहों पर आम लोगों की जाने की हिम्मत नहीं होती है, जबकि कई जगहों पर लोगों के जाने पर रोक है। इटली में एक इसी तरह का द्वीप स्थित है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। कहा जाता है कि इस द्वीप पर जाने वाला कभी लौटकर वापस नहीं आया। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी द्वीप के बारे में हैरान करने वाली बातें...
Haunted Island: वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, रहस्य जानने गए लोग भी नहीं आए वापस
Haunted Island: इटली में एक इसी तरह का द्वीप स्थित है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। कहा जाता है कि इस द्वीप पर जाने वाला कभी लौटकर वापस नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट के मुताबिक, इस द्वीप पर कुल एक लाख 60 हजार शवों की राख है। इस द्वीप को साल 1968 से खाली छोड़ दिया गया है और यह 55 सालों से वीरान बंजर पड़ा है। कई लोगों ने इस द्वीप के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।
सबसे हैरानी बात यह है कि यहां पर जो गया, वो लौटकर नहीं आया। इसकी वजह से इटली की सरकार ने किसी के भी यहां जाने पर रोक लगाकर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इटली में सैकड़ों साल पहले प्लेग महामारी फैली थी। इस बीमारी ने खौफनाक रूप धारण कर लिया था। उस दौरान इस महामारी का कोई इलाज नहीं था, जिसको लेकर सरकार परेशान थी।
Zara Hatke: इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग, क्यों नहीं होता है जहर का असर? जानिए आखिर क्या है वजह
इस बीमारी के फैलने का डर इटली की सरकार को सता रहा था। इस डर से सरकार ने लगभग 1 लाख 60 हजार लोगों को इस द्वीप पर जिंदा जलवा दिया था। इसके बाद यहां पर काला बुखार नाम की बीमारी भी फैलने लगी।
Video: हाथी ने शेरनी पर किया अचानक हमला, फिर बच्चों को देखकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानों को सीखना चाहिए
इसके बाद सरकार ने निर्णय लिया कि इन लोगों के शव भी इसी द्वीप पर दफना दिए जाएं। तब से स्थानीय लोग इस द्वीप को शापित मानते हैं। बताया जाता है कि जलाए गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां पर भटकती हैं। कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां पर आत्माओं को देखा है। इस द्वीप से अजीबोगरीब आवाजें भी सुनने का दावा किया जाता है।
Dire Wolves: फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त, वैज्ञानिकों का कमाल