ब्रिटेन ने विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा चूक की कड़ी निंदा की और इसे अस्वीकार्य बताया। वहीं, अशोक गहलोत ने मणि शंकर अय्यर को राजीव गांधी पर टिप्पणी के लिए 'सिरफिरा' करार दिया। उधर, संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान से पूछताछ जारी है और एजेंसियों को राम मंदिर पर हमले की योजना का शक है। वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। बैतूल में कोयला खदान के धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे ने भैयाजी जोशी पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस ने नए आयकर कानून को भारत को निगरानी राज्य बनाने की कोशिश बताया है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें....
Top News: जयशंकर की सुरक्षा में चूक की UK ने की निंदा, कोयला खदान का हिस्सा ढहने से तीन की मौत; दिनभर की खबरें
ब्रिटेन ने जयशंकर की सुरक्षा चूक की कड़ी निंदा की, कहा- यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है
ब्रिटेन ने गुरुवार को उन घटनाओं की कड़ी निंदा की, जब एक खालिस्तानी समर्थक ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के काफिले की सुरक्षा में सेंध लगाई। ब्रिटेन ने इसे पूर्ण रूप से अस्वीकार्य बताया और कहा कि इस तरह के प्रयासों को धमकाने, डराने या सार्वजनिक कार्यक्रमों को बाधित करने का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी पर मचा बवाल, अशोक गहलोत ने मणि शंकर अय्यर को बताया 'सिरफिरा'
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के नेता मणि शंकर अय्यर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "सिरफिरा" (पागल व्यक्ति) करार दिया। अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह अकादमिक रूप से संघर्ष कर रहे थे और एक एयरलाइन पायलट होने के बावजूद प्रधानमंत्री कैसे बन सकते थे। पढ़ें पूरी खबर
...तो रामनवमी के दिन राम मंदिर पर तय था हमला: आतंकी अब्दुल रहमान कर रहा कई खुलासे, अब भी पहेली बना अबू सूफियान
हरियाणा के फरीदाबाद से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) से खुफिया एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है। एजेंसी को शक है कि आतंकियों का राम नवमी के दिन यानि छह अप्रैल 2025 को राम मंदिर पर हमले का प्लान था। इसी के चलते पकड़ा गया अब्दुल ये हैंड ग्रेनेड लेकर यहां से चार मार्च को ही वापस अयोध्या जाने वाला था। पढ़ें पूरी खबर
Daredevil Born Again Review: दिन में अंधा वकील, रात में शैतानों का महाकाल, जानिए कैसी है एमसीयू की ये नई कहानी
अगर आपको अरसे से किसी ऐसी सीरीज की तलाश रही है जिसे आप एक साथ बैठकर पूरी रात बिंज वॉच कर सकें तो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के बेहद लोकप्रिय किरदार ‘डेयरडेविल’ की नई सीरीज जियो हॉटस्टार पर आ चुकी है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होती रही इस किरदार की सीरीज के पहले तीन सीजन लोगों ने खूब देखे और जब खबर आई थी कि इसका चौथा सीजन अब नहीं आएगा तो लाखों एमसीयू के प्रशंसकों के दिल टूटे। पढ़ें पूरी खबर