फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Completely unacceptable: UK strongly condemns Jaishankar security breach in London, News in hindi

London Security Breach: ब्रिटेन ने जयशंकर की सुरक्षा चूक की कड़ी निंदा की, कहा- यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है

Thu, 06 Mar 2025 07:42 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 07:42 PM IST
सार

London Security Breach: लंदन में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा- ब्रिटेन से अपेक्षा है कि वे अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे। 

विज्ञापन
Completely unacceptable: UK strongly condemns Jaishankar security breach in London, News in hindi
लंदन में जयशंकर की सुरक्षा में चूक - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन ने गुरुवार को उन घटनाओं की कड़ी निंदा की, जब एक खालिस्तानी समर्थक ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के काफिले की सुरक्षा में सेंध लगाई। ब्रिटेन ने इसे पूर्ण रूप से अस्वीकार्य बताया और कहा कि इस तरह के प्रयासों को धमकाने, डराने या सार्वजनिक कार्यक्रमों को बाधित करने का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


चाथम हाउस से बाहर हुई घटना
यह घटना तब हुई जब विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ब्रिटेन से अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का आह्वान किया, क्योंकि एक प्रदर्शनकारी ने बुधवार शाम को लंदन में चाथम हाउस से बाहर जयशंकर के काफिले को घेरने की कोशिश की। यह प्रदर्शनकारी कुछ अन्य लोगों के साथ खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहा था और अलगाववादी झंडे लहरा रहा था। हालांकि, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को रोक लिया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है- ब्रिटेन
ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं जो चाथम हाउस के बाहर विदेश मंत्री के ब्रिटेन दौरे के दौरान हुई।' उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार बनाए रखता है, लेकिन किसी भी तरह से धमकाने, डराने या सार्वजनिक कार्यक्रमों को बाधित करने की कोशिश पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'ब्रिटेन अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों को निभाए'
इस घटना के बाद, विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि एक छोटे समूह के अलगाववादियों और उग्रवादियों की इन गतिविधियों को वे नकारते हैं और ब्रिटेन से अपेक्षाएं जताई हैं कि वे अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे।

भारत ने ब्रिटेन के प्रभारी राजनयिक को बुलाकर दर्ज कराई आपत्ति
विदेश मंत्री एस जयशंकर की लंदन में सुरक्षा चूक को लेकर भारत ने नई दिल्ली में ब्रिटेन के प्रभारी राजनयिक को तलब कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। इस दौरान विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारत ने प्रभारी राजनयिक को आपत्तिपत्र दिया।


समाजिक संगठन ने घटना की निंदा की
समाजिक संगठन इनसाइट यूके ने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया और इसे शर्मनाक बताया, क्योंकि यह हमला उस समय हुआ जब भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी से द्विपक्षीय रिश्तों पर सफल वार्ता की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed