अंधड़ के दौरान सोमवार को लखीमपुर खीरी के गांव खैरीगढ़ और शाहजहांपुर के गांव लुकटहा में आग ने भयंकर तांडव कर डाला। खैरीगढ़ में गन्ने की खोई जलाकर कोल्हू पर गुड़ बनाते वक्त उड़ी चिंगारी से लगी आग तेज अंधड़ की वजह से ऐसी प्रचंड हुई कि गांव के चार सौ से ज्यादा घर देखते-देखते स्वाहा हो गए।
अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा
2 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीषण आग में तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। तीन व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए, एक दर्जन से ज्यादा मवेशियों की भी जान चली गई, साथ ही दर्जन भर दुकानें और दो सौ एकड़ गन्ने की फसल भी जलकर राख हो गई। शाहजहांपुर के गांव लुकटहा में लगी आग में भी करीब सौ घर राख हो गए। इस अग्निकांड में दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। तमाम मवेशी और सैकड़ों मुर्गे-बतख भी आग की भेंट चढ़ गए।
अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा
3 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिंगाही इलाके के गांव खैरीगढ़ के पश्चिमी छोर पर रत्रकेश गुप्ता का कोल्हू लगा हुआ है। सोमवार की सुबह कोल्हू पर गन्ने की पेराई के बाद गुड़ बनाया जा रहा था, इसी दौरान अचानक शुरू हुए अंधड़ में कोल्हू से उड़ी चिंगारियां पास ही रखे खोई के ढेर पर जा गिरीं और उसमें आग लग गई।
अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा
4 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हू पर काम कर रहे लोगों ने खोई के ढेर में लगी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक जलती हुई खोई ने अंधड़ में उड़कर पड़ोस में स्थित पुत्तू के घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पुत्तू के घर से लपटें उठने लगीं और फिर एक-एक करके सर्वेश, कुंजबिहारी, बिंद्रा, राजेश, बल्लू, संजीत, बाबूराम, तुलसीराम के घर भी आग की चपेट में आ गए।
अंधड़ ने भड़का दिए शोले, तीन महिलाएं जिंदा जलीं, 500 घर स्वाहा
5 of 12
लखीमपुर खीरी में आग से मची तबाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकराल हुई आग में पहले कच्चे घर जले फिर अंधड़ के चलते आग ने पक्के घरों को भी अपनी जद में ले लिया। जान बचाने के लिए गांव के लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच अपने घरों से कीमती सामान निकालने की कोशिश करते हुए 50 वर्षीय प्रेमलता पत्नी पुत्तू, 53 वर्षीय सरस्वती पत्नी घूरे और 60 वर्षीय अहमदी पत्नी गुलजार आग में जिंदा जल गईं। 56 वर्षीय अनवरी पत्नी फजल को बेहोशी की हालत में खेत में पाया गया।