प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर मंगलवार को वहां पहुंचे हुए हैं। इजरायल यात्रा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचते ही इजरायल के प्रधानमंत्री
बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।
WB governor CM Mamata Banerjee’s outburst meant to emotionally blackmail people
PM Narendra Modi announces Delhi-Mumbai-Tel Aviv new flight service
Narendra Modi's Israel visit: PM Modi announces Delhi-Mumbai-Tel Aviv new flight service
पीएम मोदी ने दिल्ली-मुंबई से तेल अवीव फ्लाइट सर्विस का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में भारतीय प्रवासियों के लिए दिल्ली और मुंबई से तेल अवीव फ्लाइट सर्विस की घोषणा की है। इजरायल में बोलते हुए पीएम मोदी ने इजरायली लोगों से कई बार भारत यात्रा पर आने का आग्रह किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इजरायल मूल के नागरिकों और भारतीय मूल के इजरायली लोगों से ओसीआई और पीआईओ कार्ड प्रक्रिया को सरल करने का वादा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग जो इसरायल में अनिवार्य सेना सेवा कर चुके हैं वे ओसीआई कार्ड के लिए पात्र होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि इजरायल में एक भारतीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह ऐलान पीएम मोदी ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव कन्वेंशन सेंटर में मंच पर चढ़ने के तुरंत बाद किया।
बता दें कि पीएम मोदी तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर मंगलवार को वहां पहुंचे हैं। इजरायल यात्रा पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।
मोदी के इस इजरायल दौरे पर वहां के पीएम
बेंजामिन नेतन्याहू व्यक्तिगत रूप से हर पल उनके साथ बने हुए हैं। यात्रा के दौरान मोदी वहां के राष्ट्रपति और पोप से मिले हैं। जब पीएम मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें गले लगाकार हिंदी में कहा, 'आपका स्वागत है, मेरे दोस्त'। मोदी ने खुशी के हाव-भाव जताते हुए नेतन्याहू से कहा कि हेल्लो, एम हैप्पी टु बी हियर।
वहीं इजरायली पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक फूल का नाम उनके नाम पर रखा है।डेन पार्क इस्राइल की फूलों की खेती करने वाली अग्रणी कंपनी है। यह 80,000 वर्ग मीटर के अत्याधुनिक क्षेत्र में फैली है और पौधों का फिर से उत्पादन इसकी विशेषज्ञता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यद वास्हेम होलोकॉस्ट मेमोरियल की यात्रा के दौरान शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजली अर्पित की। इसके अलावा पीएम ने इजरायल में हॉल ऑफ नेम का भी दौरा किया।जानकारी के मुताबिक पीएम गरूवार को
हाइफा पहुंचकर शहीद हुए सैनिकों को सम्मानित करेंगे।
जेरूशेलम के
किंग डेविड होटल में पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मीटिंग की। जहां पर दोनों नेताओं ने जल, टेक्नोलॉजी, खेती के लिए हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही द्विपक्षीय तकनीकी के लिए 40 लाख डॉलर का करार किया गया।