{"_id":"595caa984f1c1b713f8b4874","slug":"israeli-pm-gifted-pm-modi-painting-of-indian-cavalry-brigade-resulting-in-haifa-liberation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल यात्रा पर पीएम मोदी को तोहफे में मिली भारतीय घुड़सवार सेना की पेंटिंग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इजरायल यात्रा पर पीएम मोदी को तोहफे में मिली भारतीय घुड़सवार सेना की पेंटिंग
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को इजरायल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इजरायल में ऐसा स्वागत पहले केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोप का ही किया गया था।
विज्ञापन
Israeli PM gifted PM Modi painting depicting charge of Indian Cavalry Brigade,resulting in Haifa's liberation in WW I #IndiaIsraelFriendship pic.twitter.com/zOc8qg6SZK
— ANI (@ANI_news) July 5, 2017विज्ञापन
तेल अवीव पहुंचने के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। देश में पीएम मोदी ने नाम पर एक फूल का नाम भी रखा।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हैफा को आजादी दिलाने में मदद करने वाले भारतीय घुड़सवार दस्ते (कैवलरी ब्रिगेड) की पेंटिंग गिफ्ट की। वहीं नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने पीएम मोदी को अपने आवास पर प्राइवेट डिनर के लिए बुलाया था।
नेतन्याहू के परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी का डिनर लगभग 3 घंटे तक चला। गौरतलब है कि पीएम मोदी इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे।