फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तमिलनाडु: अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा का यौन उत्पीड़न, आरोपी बिरयानी विक्रेता गिरफ्तार; अब तक क्या-क्या हुआ?

Thu, 26 Dec 2024 09:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Dec 2024 09:24 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वे इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी अन्य अपराधों में भी शामिल तो नहीं रहा है। विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के सहयोग से जांच जारी है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Anna University student sexually assaulted accused biryani vendor arrested Details in Hindi
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न के मामले में पूरे तमिलनाडु को हिलाकर रख दिया है। छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में फुटपाथ पर बिरयानी बेचने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

Tamil Nadu Anna University student sexually assaulted accused biryani vendor arrested Details in Hindi
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

क्या है मामला?
पीड़ित छात्रा विश्वविद्यालय से संबद्ध एक इंजीनियरिंग महाविद्यालय में पढ़ती है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि 23 दिसंबर 2024 को रात करीब आठ जब वह महाविद्यालय परिसर में एक इमारत के पीछे अपने पुरुष दोस्त से बात कर रही थी, तब उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी और उसका यौन उत्पीड़न किया।

Tamil Nadu Anna University student sexually assaulted accused biryani vendor arrested Details in Hindi
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

जांच के लिए चार विशेष टीम गठित की गईं
ग्रेटर चेन्नई महानगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कोट्टूरपुरम महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बयान के मुताबिक जांच के लिए चार विशेष टीम गठित की गई हैं। जांच के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर कोट्टूर (महाविद्यालय के पास का एक इलाका) के गणसेकरन को इस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध ने अपना इकबालिया बयान दिया है। वह फुटपाथ पर बिरयानी की दुकान चलाता है।

पुलिस ने बताया कि वे इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी अन्य अपराधों में भी शामिल तो नहीं रहा है। विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के सहयोग से जांच जारी है। बयान के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil Nadu Anna University student sexually assaulted accused biryani vendor arrested Details in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विरोध-प्रदर्शन भी शुरू
अन्ना विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार जे. प्रकाश ने बताया कि संस्थान पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दे रही है। आईसीसी ने भी जांच शुरू कर दी है। इस बीच स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमेन एसोसिएशन (एआईडीडब्ल्यूए) ने कार्रवाई की मांग करते हुए राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय परिसर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि छात्रा का परिसर के अंदर दो बाहरी लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया।

विज्ञापन
Tamil Nadu Anna University student sexually assaulted accused biryani vendor arrested Details in Hindi
के. अन्नामलाई - फोटो : ANI

तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं

  • इस घटना पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आई हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ईके पलानीस्वामी ने घटना पर दुख जताया और कहा कि यह शर्मनाक है कि बर्बरता हुई और वह भी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय परिसर में। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो गई है।
  • भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि घटना के समय पीड़िता और एक अन्य छात्र परिसर के अंदर ही थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि यह अपराध तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था तथा प्रशासन की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है। 
  • पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक नेता एस. रामदास ने आरोप लगाया कि द्रमुक के द्रविड़ मॉडल शासन में अपराधियों के अलावा अन्य किसी को सुरक्षा नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed