फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boxing Day Test: मैच के दौरान 19 साल के कोंस्टास और कोहली के बीच हुई धक्का-मुक्की, फिर हुई बहस, देखें वीडियो

Thu, 26 Dec 2024 08:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Dec 2024 08:01 AM IST
सार

कोंस्टास ने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उनकी बहस सिराज और कोहली से भी हुई। लाइव मैच के दौरान कोंस्टास और कोहली के बीच टक्कर और फिर एक-दूसरे से बहस विवाद बन गया है। अब इस मुद्दे पर आईसीसी की भी नजर जा चुकी है।

विज्ञापन
IND vs AUS Boxing Day Test: Virat Kohli and 19 year old Sam Konstas Fight in live match, Watch video
कोंस्टास और कोहली की टक्कर - फोटो : Twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहला सत्र कंगारुओं के नाम रहा। उन्होंने एक विकेट गंवाकर 112 रन बनाए। इस दौरान उनका रन रेट 4.48 का रहा। 19 साल के सैम कोंस्टास ने इस टेस्ट में डेब्यू किया और अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में जोरदार पारी खेली। उन्होंने 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाए। इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने बिना डरे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंदों पर खुलकर शॉट खेले। कोंस्टास ने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उनकी बहस सिराज और कोहली से भी हुई। लाइव मैच के दौरान कोंस्टास और कोहली के बीच टक्कर हुई और फिर एक-दूसरे से बहस भी किया। अब यह विवादों में आ गया है। अब इस मुद्दे पर आईसीसी की भी नजर जा चुकी है।
IND vs AUS Boxing Day Test: Virat Kohli and 19 year old Sam Konstas Fight in live match, Watch video
कोंस्टास और कोहली की टक्कर - फोटो : Twitter
सिराज और कोंस्टास भी आमने-सामने आए थे
सबसे पहले सिराज का सामना कोंस्टास से हुए। कोंस्टास को बीट करने पर वह उन्हें कुछ बोलकर उकसाते दिखे। हालांकि, कोंस्टास ने उनका डटकर सामना किया और उन्होंने भी आंख में आंख मिलाकर जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने सिराज को कोई जवाब नहीं दिया और चुप रहे। इसके जवाब उन्होंने अपने बल्ले से दिया और बुमराह के चौथे (पारी के सातवें) और छठे (पारी के 11वें) ओवर में क्रमश: 14 और 18 रन बटोरे। 
IND vs AUS Boxing Day Test: Virat Kohli and 19 year old Sam Konstas Fight in live match, Watch video
कोंस्टास और कोहली की टक्कर - फोटो : Twitter
10वें और 11वें ओवर के बीच भिड़े कोहली और कोंस्टास
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर के बाद और 11वें ओवर के बीच में यह घटना घटी। कोंस्टास ने बुमराह की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया। 10वें ओवर के बाद कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधे से जा लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया। दोनों के बीच तूतूमैंमैं का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अंपायर को आकर दोनों को दूर किया और मामला शांत कराया। इसके बाद कोंस्टास ने 11वें ओवर में 18 रन बटोरे थे। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Boxing Day Test: Virat Kohli and 19 year old Sam Konstas Fight in live match, Watch video
कोंस्टास और कोहली की टक्कर - फोटो : Twitter
आईसीसी ने मामले की समीक्षा की है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस मामले में आईसीसी ने समीक्षा की है। आईसीसी की आचार संहिता में कहा गया है कि 'किसी भी प्रकार का अनुचित शारीरिक संपर्क क्रिकेट में बैन है। एक सीमा तक इसकी इजाजत है, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर या लापरवाही से किसी अन्य खिलाड़ी या अंपायर से टकराता है या कंधे से कंधा को ठोकर मारता है तो उसे नियम का उल्लंघन माना जाएगा।'

हालांकि, इस मामले में उल्लंघन की गंभीरता का आकलन करते समय कुछ कारकों (बिना किसी सीमा के) को भी ध्यान में रखा गया। इनमें पहला- जब यह घटना घटी उस वक्त क्या स्थिति थी। क्या संपर्क जानबूझकर से किया गया या लापरवाही में हुआ और क्या इसे टाला जा सकता था। दूसरा- किस बल से कंधा मारा गया। तीसरा- क्या टक्कर लगने वाले लोगों को कोई चोट आई या नहीं और चौथा- वह व्यक्ति जिसके साथ कंधा टकराया था। इन सभी चीजों को देखा गया। 2018 दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ को धक्का देने के लिए कगिसो रबाडा को तीन डिमेरिट पॉइंट्स मिले थे। हालांकि, बाद में अपील पर इस सजा को हटा दिया गया था।

कोंस्टास ने कोहली से टक्कर को लेकर क्या कहा?
इस बारे में कोंस्टास से ड्रिंक्स ब्रेक में भी पूछा गया कि क्या वह कोहली के ऐसा करने से निराश थे? उन्होंने कहा कि जो मैदान पर होता है वह मैदान पर ही रह जाता है, लेकिन उन्हें यह टक्कर पसंद आया। इस दौरान उनसे ब्रॉडकास्टर्स ने यह भी पूछा कि आपने बुमराह का डटकर सामना किया है। क्या इसके बारे में आपने पिछली रात ही सोच लिया था कि आपको उन्हें काउंटर अटैक करना है? इस पर कोंस्टास ने कहा- मैं उन्हें आगे भी काउंटर करना जारी रखूंगा। हो सकता है वह मुझ पर हावी हों आगे, लेकिन मैं अपनी रणनीति में बदलाव नहीं करूंगा।' कोंस्टास से पिटाई खाने के बाद बुमराह को उनके पहले स्पेल में छह ओवर के बाद हटा दिया गया था। बुमराह ने अपने पहले स्पेल में छह ओवर में 38 रन दे दिए थे। 
विज्ञापन
IND vs AUS Boxing Day Test: Virat Kohli and 19 year old Sam Konstas Fight in live match, Watch video
कोंस्टास और कोहली की टक्कर - फोटो : Twitter
कोंस्टास को जडेजा ने आउट किया
कोंस्टास को बाद में जडेजा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने इस दौरान कई स्कूप और रिवर्स स्कूप शॉट्स लगाए। कोंस्टास टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 19 साल 85 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया। उनसे ऊपर सिर्फ इयान क्रेग हैं। क्रेग ने 1953 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में 17 साल 240 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed