Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather News Update Cyclone in south rainfall snowfall on hills mercury sharp drop winter temperatures fog

बदलेगा मौसम का मिजाज: दक्षिण में चक्रवात से बारिश की आशंका; पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान तक ठिठुरन बढ़ी

Mon, 16 Nov 2026 05:02 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, चेन्नई/शिमला/धर्मशाला।
एजेंसी, चेन्नई/शिमला/धर्मशाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 16 Nov 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
Weather News Update Cyclone in south rainfall snowfall on hills mercury sharp drop winter temperatures fog
फिर आ रहा चक्रवाती तूफान, भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक) - फोटो : AI

बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव से तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और तीव्र होकर दबाव के क्षेत्र में बदल गया। यह रविवार सुबह 5:30 बजे इसी क्षेत्र में केंद्रित रहा। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने की प्रबल संभावना है। यह 16 नवंबर को दक्षिण के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और 17 नवंबर तक और अधिक तीव्र होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
विज्ञापन

बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 19 से 21 नवंबर के बीच पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोलकाता समेत गांगेय पश्चिम बंगाल में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के सभी जिले अलर्ट पर

बंगाल की खाड़ी में तीन सप्ताह के भीतर संभावित तीसरे चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी जिलों, विशेषकर दक्षिणी और तटीय क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • तूफान को देखते हुए सभी जिलों में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर एनडीआरएफ को तैयार रखा गया है। प्रशासन ने मछुआरों को 16 नवंबर तक तट पर लौटने की सलाह दी है।

कल्पा से रोहतांग तक बिछी बर्फ की सफेद चादर

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को हुई बर्फबारी ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक ठिठुरन बढ़ा दी। नारकंडा, कल्पा, सांगला, छितकुल, जलोड़ी जोत, रोहतांग और धौलाधार में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों और सैलानियों के चेहरे खिल उठे।

तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट

पहाड़ों पर बर्फबारी और शिमला, रामपुर और कई अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश से सामान्य तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। लाहौल के कुकुमसेरी में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री पहुंच गया है। किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कल्पा में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

बदरीनाथ और औली में सीजन की पहली बर्फबारी

बदरीनाथ धाम में रविवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मंदिर के कपाट बंद होने से एक दिन पहले हुई बर्फबारी से पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। वहीं दोपहर बाद औली में भी जमकर बर्फबारी हुई। कुछ ही देर में मंदिर परिसर और आसपास की चोटियां बर्फ से ढक गईं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का मौसम बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed