दिल्ली के राजपथ पर गुरुवार को 68वें गणतंत्र दिवस पर देश की सांस्कृतिक और सामरिक ताकत की झलकियां देखने को मिली। समारोह के मुख्य अतिथि अबुधाबी के राजकुमार शेख जायद ने भी भारत की बढ़ती ताकत और सांस्कृतिक विरासत को महसूस किया। आइए आपको दिखलाते हैं समारोह की खास झलकियां-
2 of 11
republic day
- फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुछ झाकियां सबके आकर्षण का केंद्र बनी। इन्हीं में से एक रही डीआरडीओ द्वारा बनाई गई रक्षा उपकरणों की यह झांकी। जिसमें भारत की मिसाइल टेक्नोलॉजी की ताकत देखने को मिली।
एक झांकी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थी एनएसजी कमांडोज की। पहली बार गणतंत्र दिवस में शामिल हुए एनएसजी कमांडों ने अपनी वीरता अैर बहादुरी का छोटा सही नजारा पेश किया जिसे देखकर हर कोई रोमांचित हो उठा।
हमेशा की तरह बीएसएफ के जवान इस बार भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। अपने अदम्य साहस और रोमांचित करते करतबों के कारण बीएसएफ के जवानों ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
गजब.... बीएसएफ जवानों की काबिलियत और अदम्य साहस का एक और नजारा देखिए।