कर्नाटक के तुमकुरू स्थित सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामीजी का मंगलवार को 111 साल की उम्र में निधन हो गया था। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह श्रद्धालुओं और भक्तों के बीच चलते-फिरते ईश्वर के तौर पर मशहूर थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा नेता डीवी सदानंद गौड़ा शामिल हुए। दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पुष्प अर्पित किए। कर्नाटक की भाजपा ईकाई के अध्यक्ष बीएस योदियुरप्पा भी मठ पहुंचे।
तुमकुर: शिवकुमार स्वामी का पार्थिव शरीर सिद्दगंगा मठ से ले जाया गया।
शिवकुमार स्वामी को अंतिम विदाई देने हजारों लोग उमड़े। सीएम कुमारस्वामी और एचडी देवेगौड़ भी इस दौरान यहां पहुंचे थे।
2 of 10
शिवकुमार स्वामी- एचडी कुमारस्वामी
- फोटो : PTI
शिवकुमार स्वामीजी के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को सरकारी छुट्टी और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनकी हाल ही में चेन्नई के एक अस्पताल में यकृत (लीवर) संबंधी जटिलताओं की वजह से सर्जरी हुई थी। उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।
3 of 10
शिवकुमार स्वामी
- फोटो : PTI
शिवकुमार स्वामी का जन्म 1 अप्रैल 1907 को कर्नाटक के रामनगर जिले के वीरपुरा गांव में हुआ था। उनके अनुयायी उन्हें 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक बसावा का अवतार मानते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बुहत काम किया है। वह सिद्धगंगा एजुकेशन सोसाइटी के प्रमुख भी थे।
4 of 10
शिवकुमार स्वामी-सोनिया गांधी
- फोटो : PTI
शिवकुमार स्वामी लिंगायत समुदाय के 300 साल पुराने सिद्धगंगा मठ के प्रमुख संत थे। राज्य के कुल वोटरों में इस समुदाय का 18 प्रतिशत हिस्सा है। देश के बड़े-बड़े नेता भी स्वामी शिवकुमार के सामने सिर झुकाते थे। पीएम मोदी, सोनिया और राहुल गांधी सहित भारत के कई दिग्गज नेता उनका आशीर्वाद ले चुके हैं।
5 of 10
शिवकुमार स्वामी
- फोटो : PTI
राज्य के कई स्वामीजी को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर चुके हैं। 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजा था। वहीं उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें 2007 की तत्कालीन सरकार ने कर्नाटक रत्न दिया है।