फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehla Rashid News: विवादित बयानों से सुर्खियों में रही शेहला, अब पिता ने लगाया देशद्रोह का आरोप तो किया पलटवार

Tue, 01 Dec 2020 11:40 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 01 Dec 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
JNU Shehla Rashid Today Latest News Shehla rashid news here you know who is shehla rashid she has controversial past
शेहला रशीद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद का विवादों से पुराना नाता है। अब जब उसके पिता ने शेहला पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया तो उसने पलटवार करते हुए पिता को ही अत्याचारी बता दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब शेहला रशीद पर देश विरोधी गतिविधियों को लेकर आरोप लगे हों, ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। 





शेहला अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद शेहला ने कई विवादित बयान दिए थे। आइए जानते हैं कि शेहला रशीद कौन है और वो क्यों इतनी सुर्खियों में रहती है...

JNU Shehla Rashid Today Latest News Shehla rashid news here you know who is shehla rashid she has controversial past
शेहला रशीद - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से

कश्मीर से ताल्लुक
जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली शेहला दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। फरवरी 2016 में जेएनयू के तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर खालिद के राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद शेहला ने कई प्रदर्शन किए थे। 

पेशे से इंजीनियर है शेहला
शेहला ने एनआईटी श्रीनगर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इसके बाद उसने इंजीनियर के तौर पर कुछ समय तक नौकरी भी की है। हालांकि इसके बाद वह सामाजिक आंदोलनों से जुड़ गईं।

JNU Shehla Rashid Today Latest News Shehla rashid news here you know who is shehla rashid she has controversial past
shehla rashid

तीन करोड़ के प्रस्ताव का क्या है सच?
शेहला के पिता ने अपनी बेटी पर आरोप लगाया है कि शेहला कश्मीर में हुर्रियत जैसी नई पार्टी खड़ी करना चाहती है। शेहला का इरादा कश्मीर में युवाओं को बरगलाना और अलगाववाद से जोड़ना था। पिता ने आरोप लगाया कि बिजनेसमैन जहूर अमहद शाह वटाली ने शेहला को जेकेपीएम पार्टी मे शामिल होने के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था।

इस पार्टी को आईएएस टॉपर रहे शाह फैसल ने शुरू किया था। हालांकि शाह अब राजनीति से दूर हो चुके हैं और उनका इस्तीफा केंद्र सरकार के पास पेंडिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU Shehla Rashid Today Latest News Shehla rashid news here you know who is shehla rashid she has controversial past
शेहला राशिद - फोटो : ani

राजद्रोह का मामला हुआ था दर्ज
शेहला ने 18 अगस्त 2019 को कई ट्वीट करते हुए सेना पर सवाल खड़े किए थे और कश्मीरियों पर अत्याचार करने के आरोप लगाए थे। हालांकि सेना ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शेहला रशीद के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। 

राजनीति में शेहला ने आजमाया हाथ
शेहला सबसे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थी, इसके बाद शेहला ने शाह फैसल की जेकेपीएम पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद शेहला ने राजनीति से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
JNU Shehla Rashid Today Latest News Shehla rashid news here you know who is shehla rashid she has controversial past
शेहला-कन्हैया

पिता ने देशद्रोह का लगाया आरोप
सोमवार को पिता अब्दुल रशीद ने शेहला रशीद को देशद्रोही बता दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने बताया कि टेरर फंडिंग मामले में पहले से ही उनकी बेटी शेहला रशीद और जुहूर वटाली गिरफ्तार हो चुके हैं। 

पिता के आरोपों पर शेहला ने दी सफाई
पिता के आरोपों पर शेहला ने बयान दिया, 'किसी परिवार में ऐसा नहीं होता, जैसा मेरे परिवार में हुआ है। उन्होंने मेरे साथ-साथ मेरी मां और बहन पर भी बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। अपने पिता पर आरोप लगाते हुए शेहला ने कहा कि वह पत्नी पर हाथ उठाने वाला, एक अपमानजनक और नापाक आदमी है। ' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed