फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में इन खतरनाक कारों का चलता है काफिला, कीमत सुन कर उड़ जाएंगे होश

Tue, 01 Dec 2020 10:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 01 Dec 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
BMW 760 Li to Rolls Royce Cullinan to Mercedes Benz S Guard here are Mukesh Ambani Cars collections
Mukesh Ambani Cars collections - फोटो : Amar Ujala

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की दौलत, कामयाबी और उनके एंटीलिया घर के बारे में आपने कई कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन आज हम आपको उनसे जुड़ी एक ऐसी बात के बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर देगी। आज हम आपको भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के काफिले में शामिल होने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। हम आपको इन कारों की खासियतों और कीमतों के बारे में। तो डालते हैं एक नजर,

BMW 760 Li

BMW 760 Li to Rolls Royce Cullinan to Mercedes Benz S Guard here are Mukesh Ambani Cars collections
BMW - फोटो : BMW

BMW 760 Li पूरी दुनियाभर में अपनी सेफ्टी फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाती है। यह कार बुलेटप्रुफ कार है, जिस पर गोलियों का असर नहीं होता है। इसमें सेल्फ-स्पोर्टिंग रन फ्लेट टायर्स दिए गए हैं। अंबानी परिवार BMW 760 Li का कस्टमाइज वर्जन इस्तेमाल करता है, जिसकी कीमत 8.5 करोड़ रुपये है। इस कार के हर दरवाजे का वजन 150 किलोग्राम है। 

Rolls Royce Cullinan

BMW 760 Li to Rolls Royce Cullinan to Mercedes Benz S Guard here are Mukesh Ambani Cars collections
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media

Rolls Royce Cullinan को कुछ मौकों पर अंबानी परिवार के काफिले में देखा गया है। खास बात यह है कि Rolls Royce Cullinan, BMW X5 और Land Rover Discovery गाड़ियां अंबानी परिवार के काफिले में बतौर सुरक्षा वाहन नजर आती हैं। यह भारत में बिकने वाली सबसे महंगी SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.95 करोड़ रुपये है। अगर इस कार में दूसरे फीचर्स शामिल किए गए होंगे तो इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mercedes Benz S Guard

BMW 760 Li to Rolls Royce Cullinan to Mercedes Benz S Guard here are Mukesh Ambani Cars collections
Mercedes Benz S Guard - फोटो : Mercedes
यह कार Maybach S600 का मॉडिफाइड वर्जन है, जिसे मुकेश अंबानी की सुरक्षा काफिले में कई बार देखा गया है। बता दें कि मुकेश अंबानी ने इसे साल 2015 में खरीदा था। मुकेश अंबानी पहले भारतीय हैं, जिन्होंने इस कार को खरीदता था। इसकी कीमत करीब 10.50 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
BMW 760 Li to Rolls Royce Cullinan to Mercedes Benz S Guard here are Mukesh Ambani Cars collections
मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी के काफिले में चलने वाली सभी कारें कस्टमाइज हैं। यानी इनमें अंबानी की पसंद के सभी फीचर्स को शामिल किया गया है। ऐसे में इनकी कीमतें और भी महंगी हो सकता हैं। इसके अलावा इनमें कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी कारों पर गोलियों का असर नहीं होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed