# कचरे में मिली इंदिरा गांधी की फोटो, कांग्रेस और BJP में छिड़ी 'जंग'
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ से भारतीय सेना का इनकार
लेह से करीब 250 किलोमीटर पूर्व में स्थित लद्दाख डिवीजन के डेमचोक सेक्टर में भारत और चीन की सेना आमने-सामने आ गई। भारत की ओर से डेमचोक सेक्टर में मनरेगा के तहत सिंचाई के लिए नहर की खुदाई का काम करवाया जा रहा था। हालांकि भारतीय सेना ने चीनी सेना की घुसपैठ से इनकार किया है।
भोपाल जेल ब्रेकः घटना के वक्त जेल छोड़ वीआईपी की सुरक्षा में तैनात थे 80 गार्ड
भोपाल जेल ब्रेक कांड में अधिकारियों की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं सवालों के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पता चला है कि जिस समय यह घटना हुई जेल की सुरक्षा में तैनात रहने वाले 80 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी कैदियों को छोड़कर अधिकारियों के घरों की सुरक्षा कर रहे थे।
बीजेपी वाले अपने फायदे के लिए किसी की भी हत्या करवा सकते हैं : केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी हिंदुओं की पार्टी होने का ढोंग करती है लेकिन बीजेपी वाले अपने फायदे के लिए हिंदू या मुसलमान, किसी की भी हत्या करवा सकते हैं।
कचरे में मिली इंदिरा गांधी की फोटो, कांग्रेस और BJP में छिड़ी 'जंग'
रुड़की में बीएसएम कॉलेज के पास एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का फोटो कचरे में पड़ा मिलने से राजनीति गरमा गई। चंद मिनट में ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। फोटो भाजपा नेता के प्रतिष्ठान के नीचे मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप जड़े हैं।