बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराकर इतिहास रचा और सीरीज में 1-1 से बराबरी की। पहली बार बांग्लादेश ने अपने से ऊपर की रैंक वाली टीम को टेस्ट में पटखनी दी। इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश सिर्फ वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे को ही हरा सका है।
टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर
टेस्ट क्रिकेट में अपनी आठवीं जीत के साथ बांग्लादेश को अंकों के लिहाज से भी जबरदस्त फायदा हुआ और साथ ही खिलाड़ियों को भी अपनी निजी रैंकिंग में भी काफी लाभ हुआ। इस जीत से सबसे ज्यादा फायदा युवा गेंदबाज मेहदी हसन को हुआ।
टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर
मैदान के अंदर इस जीत के हीरो रहे मेहदी हसन को मैदान के बाहर भी खूब वाहवाही मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने मुल्क की जीत के हीरो के लिए बांग्लांदेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ईनाम के रूप में इस खिलाड़ी के लिए नया घर बनवाने का आदेश दिया है।
टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर
ख़बरों के अनुसार बंगलादेशी प्रधानमंत्री ने खुलना के डिप्टी कमिश्नर को ये आदेश दिया है कि जल्द से जल्द एक अच्छी जमीन खोजी जाए, जिसपर एक शानदार मकान बनाया जाए। यह मकान बतौर ईनाम मेहंदी हसन को दिया जायेगा।
टीन के घर रहता था यह गेंदबाज, अब प्रधानमंत्री देंगे नया घर
मेहंदी हसन के पिता जलाल हुसैन पेशे से एक ड्राइवर हैं। उनका पूरा परिवार फिलहाल खुलना के खलिश्पुर में टीन के दो कमरों के मकान में रहता है। खबर ये भी है कि खुलना के डिप्टी कमिश्नर द्वारा प्रधानमंत्री के इस आदेश पर तत्काल काम शुरू भी हो चुका है।