{"_id":"5889ce394f1c1b5222cf4ed2","slug":"rbi-may-ease-cash-withdrawal-limit-by-febraury-end","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैश की किल्लत दूर करने को RBI ले सकता है अहम फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैश की किल्लत दूर करने को RBI ले सकता है अहम फैसला
Thu, 26 Jan 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jan 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोटबंदी के बाद लोगों में चल रही कैश की किल्लत को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द एक अहम फैसला ले सकता है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, अगले महीने के अंत तक बैंकों और एटीएम से साप्ताहिक नकदी निकासी की सीमा को खत्म किया जा सकता है।
2 of 5
एटीएम के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हाल ही में RBI ने एटीएम से नकदी निकासी की एक बार की सीमा 10,000 रुपये कर दी थी, लेकिन साप्ताहिक निकासी की सीमा सेविंग अकाउंट की 24,000 रुपये और करेंट अकाउंट की 1 लाख रुपये ही बरकरार रहने दी।
3 of 5
एटीएम पर लगी लोगों की लाइन।
- फोटो : Amar Ujala
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके गुप्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि फरवरी के अंत तक या मार्च की शुरुआत में बैंकों और एटीएम से साप्ताहिक नकदी निकासी की सीमा को खत्म किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला आरबीआई हालातों की जांच पड़ताल कर के लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एटीएम पर लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के ऐलान के बाद जहां एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 4,500 रुपये कर दी गई थी, वहीं बाद में मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर बरकरार रहने के चलते इसे 2,500 रुपये कर दिया गया था। नए साल से फिर सीमा बढ़ाकर साढ़े चार हजार रुपये प्रतिदिन कर दी गई, हालांकि साप्ताहिक निकासी सीमा 24 हजार रुपये ही है।
विज्ञापन
5 of 5
atm
- फोटो : amar ujala
हालांकि, 60% (9.2 लाख करोड़ रुपये) की मुद्रा बदलने के बाद भी आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने वित्त की स्टेंडिग कमेटी में निकासी सीमा पर कोई समय सीमा तय नहीं की थी। उल्लेखनीय है कि 9 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने 1000 और 500 के नोट बंद करने का ऐलान किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।