फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैश की किल्लत दूर करने को RBI ले सकता है अहम फैसला

Thu, 26 Jan 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jan 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
RBI may ease cash withdrawal limit by febraury end

नोटबंदी के बाद लोगों में चल रही कैश की किल्लत को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द एक अहम फैसला ले सकता है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, अगले महीने के अंत तक बैंकों और एटीएम से साप्ताहिक नकदी निकासी की सीमा को खत्म किया जा सकता है।

RBI may ease cash withdrawal limit by febraury end
एटीएम के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि हाल ही में RBI ने एटीएम से नकदी निकासी की एक बार की सीमा 10,000 रुपये कर दी थी, लेकिन साप्ताहिक निकासी की सीमा सेविंग अकाउंट की 24,000 रुपये और करेंट अकाउंट की 1 लाख रुपये ही बरकरार रहने दी।

RBI may ease cash withdrawal limit by febraury end
एटीएम पर लगी लोगों की लाइन। - फोटो : Amar Ujala

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके गुप्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि फरवरी के अंत तक या मार्च की शुरुआत में  बैंकों और एटीएम से साप्ताहिक नकदी निकासी की सीमा को खत्म किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला आरबीआई हालातों की जांच पड़ताल कर के लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
RBI may ease cash withdrawal limit by febraury end
एटीएम पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नोटबंदी के ऐलान के बाद जहां एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 4,500 रुपये कर दी गई थी, वहीं बाद में मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर बरकरार रहने के चलते इसे 2,500 रुपये कर दिया गया था। नए साल से फिर सीमा बढ़ाकर साढ़े चार हजार रुपये प्रतिदिन कर दी गई, हालांकि साप्ताहिक निकासी सीमा 24 हजार रुपये ही है।

विज्ञापन
RBI may ease cash withdrawal limit by febraury end
atm - फोटो : amar ujala

हालांकि, 60% (9.2 लाख करोड़ रुपये) की मुद्रा बदलने के बाद भी आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने वित्त की स्टेंडिग कमेटी में निकासी सीमा पर  कोई समय सीमा तय नहीं की थी। उल्लेखनीय है कि 9 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने 1000 और 500 के नोट बंद करने का ऐलान किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed