फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manipur: 'मैं आपके साथ, भारत सरकार आपके साथ', मणिपुर में PM मोदी ने लोगों से की शांति के मार्ग पर चलने की अपील

Sat, 13 Sep 2025 01:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 13 Sep 2025 01:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुराचांदपुर के शांति मैदान में मणिपुर जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए कई लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के परिवारों की चिंताओं को सुना और उन्हें राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
PM narendra modi lays foundation stone Churachandpur Manipur Addresses Public Rally Know all about it
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर का दौरा किया। दो साल पहले भड़की हिंसा के बाद पीएम मोदी का यह इस पूर्वोत्तर राज्य का पहला दौरा है। उन्होंने मणिपुर के चुराचांदपुर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों से वादा करते हुए कहा, 'मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।'



उन्होंने कहा, 'मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं। भारी बारिश के बावजूद आप इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्रित हुए हैं और मैं आपके प्यार और स्नेह के लिए तहे दिल से आभारी हूं। जब मौसम की वजह से मेरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, तो मैंने सड़क मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना। सड़क किनारे लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मेरा स्वागत किया। मुझे जो गर्मजोशी और प्यार मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं मणिपुर के लोगों के प्रति सम्मानपूर्वक अपना सिर झुकाता हूं।'

'दुर्भाग्य से इस खूबसूरत क्षेत्र पर हिंसा का साया पड़ गया'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मणिपुर की धरती आशा और आकांक्षाओं की धरती है। दुर्भाग्य से इस खूबसूरत क्षेत्र पर हिंसा का साया पड़ गया है। कुछ समय पहले मैं राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मिला। उनसे मिलने के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मणिपुर में आशा और विश्वास का एक नया सवेरा उग रहा है। कहीं भी विकास की जड़ें जमाने के लिए शांति आवश्यक है। पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर में कई संघर्षों और विवादों का समाधान हुआ है। लोगों ने शांति का मार्ग चुना है और विकास को प्राथमिकता दी है। हमें संतोष है कि हाल ही में पहाड़ियों और घाटियों में विभिन्न समूहों के साथ समझौतों पर बातचीत हुई है। ये भारत सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं, जिनमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। मैं सभी संगठनों से शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की अपील करता हूं। मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।'

PM narendra modi lays foundation stone Churachandpur Manipur Addresses Public Rally Know all about it
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

'मणिपुर की ये धरती हौसलों और हिम्मत की धरती'
उन्होंने कहा, 'मणिपुर की ये धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है। ये हिल्स... प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, और साथ ही ये हिल्स आप सभी लोगों की निरंतर मेहनत का भी प्रतीक हैं। मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है, जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है।  भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं। इसी कड़ी में मैं आज यहां आप सभी के बीच आया हूं। थोड़ी देर पहले इसी मंच से करीब 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों की, यहां हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे।'

'सरकार मणिपुर की विकास यात्रा को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत'
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत सरकार मणिपुर की विकास यात्रा को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी भावना से मैं आज आपके बीच आया हूं। कुछ समय पहले, इसी मंच से लगभग ₹7,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। ये परियोजनाएं मणिपुर के लोगों और हमारे आदिवासी समुदायों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार लाएंगी। मणिपुर की सीमा अन्य देशों से लगती है और यहां कनेक्टिविटी हमेशा से एक चुनौती रही है। मैं समझता हूं कि खराब कनेक्टिविटी के कारण आपको किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए 2014 से मैंने मणिपुर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर बहुत जोर दिया है। इसके लिए भारत सरकार ने दो स्तरों पर काम किया है। पहला- हमने रेल और सड़क परियोजनाओं के लिए बजट में कई गुना वृद्धि की है। दूसरा- हमने शहरों से गाँवों तक सड़कें बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। हाल के वर्षों में यहां राष्ट्रीय राजमार्गों पर ₹3,700 करोड़ खर्च किए गए हैं और ₹8,700 करोड़ के निवेश से नए राजमार्गों पर काम चल रहा है।'

'सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई'
उन्होंने कहा कि पहले यहां गांवों में पहुंचना कितना मुश्किल था, आप सभी जानते हैं। अब सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है। इसका बहुत अधिक लाभ पहाड़ी लोगों को, ट्राइबल गांवों को हुआ है। हमारी सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब दिल्ली में लिए गए फैसलों को यहां तक पहुंचने में दशकों लग जाते थे। आज हमारा चुराचांदपुर, हमारा मणिपुर, देश के बाकी हिस्सों के साथ मिलकर प्रगति कर रहा है। जैसे हमने देश भर के गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने की घोषणा की, मणिपुर को भी इसका लाभ मिला है। यहां लगभग 60,000 घर पहले ही बन चुके हैं, जिससे हजारों परिवारों को सम्मान और सुरक्षा का जीवन मिल रहा है।

PM narendra modi lays foundation stone Churachandpur Manipur Addresses Public Rally Know all about it
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

'हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं'
उन्होंने कहा, 'आज भारत बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। हमने देशभर में गरीबों के लिए पक्के घर बनाने की योजना शुरू की। इसका फायदा मणिपुर के भी हजारों परिवारों को मिला। बीते साल में 15 करोड़ से अधिक देशवासियों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। मणिपुर में 7-8 साल पहले तक सिर्फ 25-30 हजार घरों में ही पाइप से पानी आता था। आज यहां साढ़े 3 लाख से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा मिल रही है।'

'संगठनों के साथ समझौतों के लिए बातचीत हुई'
उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि हाल ही में पहाड़ी और घाटी में अलग-अलग संगठनों के साथ समझौतों के लिए बातचीत हुई है। ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है। मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें। मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।

'चुराचांदपुर में अब एक मेडिकल कॉलेज बन गया है'
पीएम मोदी ने कहा कि पहले पहाड़ी और आदिवासी इलाकों में अच्छे स्कूल और अस्पताल बस एक सपना ही थे। आज भारत सरकार के प्रयासों से यह स्थिति बदल रही है। चुराचांदपुर में अब एक मेडिकल कॉलेज बन गया है। आजादी के दशकों बाद भी मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था। हमारी सरकार ने इस जरूरत को पूरा किया है। पीएम-देवाइन योजना के तहत हमारी सरकार पांच पहाड़ी जिलों में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विकास कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए भारत सरकार गरीबों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैया करा रही है। अकेले मणिपुर में ही इस योजना के जरिए 2.5 लाख से ज्यादा मरीजों को मुफ्त इलाज मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM narendra modi lays foundation stone Churachandpur Manipur Addresses Public Rally Know all about it
पीएम मोदी का मणिपुर दौरा - फोटो : PTI

हिंसा के कारण विस्थापित हुए कई लोगों से बातचीत
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुराचांदपुर के शांति मैदान में मणिपुर जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए कई लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के परिवारों की चिंताओं को सुना और उन्हें राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। जातीय हिंसा के कारण 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें से लगभग 40,000 कुकी जो समुदाय से और लगभग 20,000 मैतेई समुदाय के लोग हैं।

हालांकि, कई विस्थापित लोग राज्य से बाहर चले गए हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर राहत शिविरों में खराब जीवन स्थितियों में रह रहे हैं, जहां न तो कोई निजता है और न ही आय का कोई स्रोत। अधिकारियों ने बताया कि सरकार मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने सहित कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए राज्य में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद 260 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
PM narendra modi lays foundation stone Churachandpur Manipur Addresses Public Rally Know all about it
पीएम मोदी का मणिपुर दौरा - फोटो : PTI

मणिपुर को क्या-क्या सौगात मिली?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 3,647 करोड़ रुपये की मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार पहल और 550 करोड़ रुपये की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) परियोजना शामिल हैं। 
  • उन्होंने 142 करोड़ रुपये की लागत से नौ कामकाजी महिला छात्रावासों और 105 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली सुपर-स्पेशलिटी और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं का भी शिलान्यास किया। 
  • पीएम मोदी ने पोलो ग्राउंड और उसके आसपास 30 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे के विकास और सभी 16 जिलों में 134 करोड़ रुपये की लागत से 120 स्कूलों की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखी। 
  • मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में ग्रामीण संपर्क, शिक्षा और पर्यटन से संबंधित 102 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं को भी उन पहलों की सूची में शामिल किया गया, जिनकी आधारशिला रखी गई। 
  • इंफाल में खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 36 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण और 502 करोड़ रुपये की लागत से टेंग्नौपाल खंड में एनएच 102 ए का उन्नयन भी सूची में शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed