फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: कप्तान से लेकर कोच तक, भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी टी20 से कितनी बदली दोनों टीमें; किसका पलड़ा भारी?

Sat, 13 Sep 2025 11:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Sep 2025 11:25 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में आखिरी बार मुकाबला 2024 टी20 विश्व कप में हुआ था। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला गया था जहां भारतीय टीम ने छह रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2024 टी20 विश्व कप और अब की टीम में काफी अंतर है और भारत-पाकिस्तान की टीमों में भी बदलाव हो गया है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 IND vs PAK Squad Players How India and Pakistan Changed After Their Last Face-off
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI/BCCI
भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा। इस साल यह दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें एक दूसरे का सामना करेंगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं और इस मैच का विरोध भी किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीमों का ध्यान खेल पर केंद्रित है और दोनों ही टीमें इसके लिए उत्सुक हैं। 
Asia Cup 2025 IND vs PAK Squad Players How India and Pakistan Changed After Their Last Face-off
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
टी20 में आखिरी बार 2024 विश्व कप में भिड़ी थी दोनों टीमें 
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में आखिरी बार मुकाबला 2024 टी20 विश्व कप में हुआ था। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला गया था जहां भारतीय टीम ने छह रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2024 टी20 विश्व कप और अब की टीम में काफी अंतर है और भारत-पाकिस्तान की टीमों में भी बदलाव हो गया है। भारत जहां पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरा था, वहीं पाकिस्तान की कमान बाबर आजम के हाथों में थी। रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, जबकि बाबर को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। यानी यह तय है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें अब नए कप्तान की अगुआई में इस मैच में उतरेंगी। भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा कर रहे हैं। दोनों ही टीमों ने ग्रुप चरण में अपने पहले मैच जीते हैं। 
Asia Cup 2025 IND vs PAK Squad Players How India and Pakistan Changed After Their Last Face-off
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
दोनों टीमों में आया काफी बदलाव 
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में पिछले मुकाबले की तुलना में दोनों टीमों में काफी बदलाव आया है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ 2024 टी20 विश्व कप मैच में भी शामिल थे। हालांकि, इनमें से छह खिलाड़ी ही प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। सूर्यकुमार, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन और कुलदीप यादव टी20 विश्व कप टीम में शामिल थे और इनमें से सैमसन और कुलदीप के अलावा अन्य छह खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। 

दूसरी ओर, सबसे ज्यादा बदलाव पाकिस्तान टीम में देखने मिला है। भारत के खिलाफ पिछले टी20 मुकाबले की तुलना में सिर्फ पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस बार भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। फखर जमां, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सैम अयूब टी20 विश्व कप 2024 में भी शामिल थे और ये पांचों खिलाड़ी एशिया कप के लिए भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, फखर जमां, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को ही पिछली बार प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। दोनों टीमों के सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अब कोच भी बदल गए हैं। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के कोच गैरी कर्स्टन थे, जबकि भारत के कोच राहुल द्रविड़ थे। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर हैं, जबकि माइक हेसन पाकिस्तान के कोच हैं। आइए जानते हैं कि पिछली बार की तुलना में दोनों टीमें कितनी बदली हैं और कौन सी टीम ज्यादा मजबूत है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2025 IND vs PAK Squad Players How India and Pakistan Changed After Their Last Face-off
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC/BCCI
2024 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 
प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
बेंच: युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल। 
कोच: राहुल द्रविड़

2025 एशिया कप में भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
विज्ञापन
Asia Cup 2025 IND vs PAK Squad Players How India and Pakistan Changed After Their Last Face-off
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
2024 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम
प्लेइंग-11: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमां, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर। 
बेंच: अबरार अहमद, सैम अयूब, अब्बास अफरीदी, आजम खान। 
कोच: गैरी कर्स्टन

2025 एशिया कप में पाकिस्तान की टीम
सलमान आगा (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, सैम अयूब, हसन नवाज, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), हसन अली, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, सूफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed