चार दिवसीय भारत यात्रा के तहत दिल्ली पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और उनकी पत्नी किम जुंग सूक का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मून जे इन और उनकी पत्नी किम जूंग सूक की अगुवाई की। बता दें कि राष्ट्रपति मून रविवार को भारत के दौरे पर पहुंचे थे। इस बीच, भारत और दक्षिण कोरिया ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक, व्यापारिक और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बल देते हुए बायो टेक्नोलॉजी, दूर संचार, बायो इकोनोमिक्स सहित 11 क्षेत्रों में अहम समझौते किए।
3 of 6
Korean president Welcome
- फोटो : RAVI BATRA
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून की पत्नी किम जुंग सूक का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
4 of 6
Korean president Welcome
- फोटो : RAVI BATRA
इससे पहले, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे की पत्नी किम जुंग सूक को सोमवार को दक्षिणी दिल्ली के हैंडीक्रॉफ्ट के बाजार में पहुंची और शापिंग की। सूत्रों के मुताबिक व्यस्त दौरे के बीच दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला दक्षिणी दिल्ली की सुंदर मार्केट में भारतीय कारीगरों की ओर से तैयार उत्पादों को खरीदा और उन्हें तैयार करने की जानकारी ली। इससे पहले वे 16वीं शताब्दी में तैयार हुमायूं का मकबरा देखने भी पहुंची थीं। यहां उन्होंने करीब 45 मिनट का समय बीताया।
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून और उनकी पत्नी किम जुंग सूक के राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कुछ गुफ्तगू करते हुए।