{"_id":"5b482c9d4f1c1bbf248b63c3","slug":"reham-khan-says-imran-khan-has-five-illegitimate-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व पत्नी ने फिर बढ़ाई इमरान खान की सिरदर्दी, पांच बच्चों को ठहराया नाजायज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व पत्नी ने फिर बढ़ाई इमरान खान की सिरदर्दी, पांच बच्चों को ठहराया नाजायज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान उनके गले की फांस बनी हुई है। 65 साल के इमरान खान पर रेहम खान लगातार हमला बोल रही है। हाल ही में रेहम खान ने अपनी एक किताब लॉन्च की थी, जिसके पन्ने अब धीरे-धीरे इमरान खान की सिरदर्दी बढ़ा रहे हैं।
2 of 5
इमरान खान और रेहम खान
दरअसल किताब में इमरान की निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं। इस किताब में एक जगह रेहम ने दावा किया गया है कि इमरान खान के पांच बच्चे नाजायज हैं, जिसमें कुछ भारतीय भी हैं। बता दें कि दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
3 of 5
reham-khan
- फोटो : Twitter
यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब रेहम खान की किताब ने उनके पूर्व पति की पोल खोली हो। इस किताब में इमरान खान के अलावा वसीम अकरम को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस किताब की वजह से वसीम अकरम सहित तीन जानी-मानी हस्तियों ने रेहम खान को लीगल नोटिस भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेहम खान
- फोटो : ANI
कुछ दिन पहले रेहम ने बताया था कि इस किताब में सच का खुलासा करने के बाद उन्हें जान से मार देने की धमकियां मिल रही हैं। रेहमा ने कहा, 'मैं बेहद आशावादी इंसान हूं। इस तरह की चीजें निराशा फैलाने वाली हैं। मुझे बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। इस तरह की चीजें मुझे नीचे नहीं गिरा सकती।'
विज्ञापन
5 of 5
imran khan and reham khan
रेहम ने आगे कहा, 'यह किताब मेरे बारे में है। किस तरह मैंने अपने जीवन में संघर्ष किया है। वो इस किताब में बताया गया है। बहुत महिलाओं को इसमें अपनी कहानी के अंश भी मिलेंगे। हालांकि यह बात अलग है कि इस किताब में लिखी सच्चाई को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।