{"_id":"63ae920f6c3f4543f2421dbd","slug":"pm-modi-family-tree-pm-modi-has-five-brothers-and-one-sister-know-who-does-what-in-the-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Family Tree: पांच भाई और एक बहन हैं पीएम मोदी, जानें परिवार में कौन-कौन क्या करता है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Family Tree: पांच भाई और एक बहन हैं पीएम मोदी, जानें परिवार में कौन-कौन क्या करता है?
Fri, 30 Dec 2022 08:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:31 PM IST
सार
आइए जानते हैं पीएम मोदी के परिवार के बारे में सबकुछ। कौन-कौन उनके परिवार में हैं? भाई और बहन क्या करते हैं?
विज्ञापन
पीएम मोदी और उनका परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का आज निधन हो गया। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 पर अंतिम सांस ली। हीराबा को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। मां के निधन की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पीएम मोदी गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे और मां के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ उनके सभी भाई भी मौजूद थे। आइए जानते हैं पीएम मोदी के परिवार के बारे में सबकुछ। कौन-कौन उनके परिवार में हैं? भाई और बहन क्या करते हैं?
पीएम मोदी परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआत पीएम मोदी के पिता से करते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दादा का नाम मूलचंद मगनलाल मोदी था। उनके छह बेटे दामोदर दास मोदी, नरसिंहदास मोदी, नरोत्तमभाई मोदी, जगजीवनदास मोदी, कांतीलाल और जयंतीलाल मोदी थे। पीएम मोदी के चाचा जयंतीलाल की बेटी लीना बेन के पति विसनगर में बस कंडक्टर थे। पीएम मोदी का परिवार काफी आर्थिक तंगी से गुजरा। कई बार खुद पीएम इसका जिक्र कर चुके हैं।

मां हीराबा के साथ पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
छह भाई-बहन हैं पीएम मोदी
दामोदर दास मोदी की शादी हीराबेन के साथ हुई। दोनों के सबसे बड़े बेटे सोमभाई मोदी हैं। दूसरे नंबर पर अमृतभाई मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से छोटे उनके भाई प्रह्लाद मोदी, फिर इकलौती बहन वसंतीबेन और सबसे छोटे भाई पंकज मोदी हैं।

सोमभाई मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमभाई मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े भाई का नाम सोमभाई मोदी है। सोमभाई स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे और अब रिटायर हो चुके हैं। अब वह अहमदाबाद में वृद्धाश्रम चलाते हैं। एक बार सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, 'मेरे और पीएम मोदी के बीच एक परदा है। मैं नरेंद्र मोदी का भाई हूं, न कि प्रधानमंत्री का। प्रधानमंत्री के लिए वे 125 करोड़ भारतीयों में से एक हैं।'

अमृतभाई मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृतभाई मोदी
पीएम मोदी के दूसरे बड़े भाई अमृतभाई मोदी हैं। अमृतभाई एक प्राइवेट कंपनी में फिटर के पद से रिटायर हुए। 17 साल पहले उनकी सैलरी महज 10 हजार रुपये हुआ करती थी। वे रिटायरमेंट के बाद अहमदाबाद में चार कमरों के मकान में आम जिंदगी जी रहे हैं। उनकी पत्नी चंद्रकांत बेन गृहिणी हैं। उनके साथ 47 वर्षीय बेटे संजय भी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। संजय का अपना छोटा सा बिजनेस है। वे अपनी लेथ मशीन संचालित करते हैं। साल 2009 में अमृतभाई के परिवार ने एक कार खरीदी थी, जिसका उपयोग खास मौकों पर ही होता है। पीएम मोदी के भतीजे संजय ने एक बार मीडिया को बताया था कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने अंदर से प्लेन नहीं देखी है। संजय के अनुसार, अभी तक उन्होंने सिर्फ दो बार ही पीएम मोदी से मुलाकात की है।