फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरें: टिकट खरीदकर पुणे मेट्रो में सवार हुए पीएम मोदी, यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों से भी की बात

Sun, 06 Mar 2022 01:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Mar 2022 01:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो का उद्घाटन करते हुए गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा की।

विज्ञापन
Pm Modi Boarded Pune Metro With a Ticket From a Digital app
पीएम मोदी टिकट खरीदकर मेट्रो में सवारी करते हुए - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे जहां उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी स्टेशन पर पहुंचकर डिजिटल एप से टिकट खरीदा। इसके बाद पीएम मेट्रो में सवार हुए। यात्रा के दौरान वे स्कूल के छात्र-छात्राओं से बात करते नजर आए। पीएम ने इसके अलावा शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

loader
Pm Modi Boarded Pune Metro With a Ticket From a Digital app
टिकट खरीदकर पुणे मेट्रो में सवार हुए पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी की मेट्रो सवारी के दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Modi Boarded Pune Metro With a Ticket From a Digital app
पीएम मोदी छात्रा से बात करते हुए - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने मेट्रो में पुणे के गरवारे कॉलेज से आनंद नगर तक की यात्रा की। इस दौरान छात्र-छात्राओें की बातों को वे ध्यान से सुन रहे थे और जवाब दे रहे थे।
Pm Modi Boarded Pune Metro With a Ticket From a Digital app
पीएम मोदी छात्राओं से बात करते हुए - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने 24 दिसंबर 2016 को मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी थी, जो 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रही है। यह मेट्रो परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है। 
विज्ञापन
Pm Modi Boarded Pune Metro With a Ticket From a Digital app
पीएम मोदी पुणे मेट्रो में छात्र से बात करते हुए - फोटो : ANI
वहीं इससे पहले उन्होंने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसी के साथ गरवारे मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी ने एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed