फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दुनिया की इन जगहों पर कभी नहीं डूबता सूरज, जानिए इनके बारे में

Sun, 06 Mar 2022 11:03 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
the sun never sets in these places of the world, know about these cities
इन देशों में कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Pixabay

प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात और रात के बाद दिन होता है। यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन शायद कम ही लोगों को पता होगा कि ऐसी कई जगहें हैं जहां पर सूर्य अस्त नहीं होता है। दुनिया में इन जगहों पर सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा ऐसा कैसे हो सकता है कि सूर्य डूबे ही नहीं? हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां सूर्य अस्त नहीं होता यानी रात नहीं होती है। 

नार्वे

नार्वे को मिडनाइट सन के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा देश है जहां पर मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक दिन रहता है और रात नहीं होती है। यहां के स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं। 

the sun never sets in these places of the world, know about these cities
इन देशों में कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Pixabay

कनाडा

कनाडा का नुनावुत शहर काफी खूबसूरत है। यहां की आबादी करीब तीन हजार है। इस शहर में सिर्फ दो महीने सूर्य अस्त नहीं होता है। सर्दी के मौसम में यहां पर दिन नहीं होता है और सिर्फ रात रहती है। 

the sun never sets in these places of the world, know about these cities
इन देशों में कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Pixabay
आइसलैंड

यूरोप के सबसे बड़े द्वीप में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य डूबता नहीं है। यहां 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the sun never sets in these places of the world, know about these cities
इन देशों में कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Pixabay

अलास्का

अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं। 

विज्ञापन
the sun never sets in these places of the world, know about these cities
इन देशों में कभी नहीं डूबता सूरज - फोटो : Pixabay

फिनलैंड

इस देश के ज्यादातर इलाकों में सिर्फ 73 दिनों तक सूर्य निकलता है। सर्दियों के मौसम में यहां अंधेरा रहता है यानी दिसंबर से जनवरी के बीच सूर्य नहीं निकलता है। आर्टिकल सर्किल में आने वाली जगहों पर ऐसा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed