Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
parliament monsoon session at first day, pm modi, rajnath singh adhir ranjan chowdhury, see pics
{"_id":"5f5f6ff04aea9712e34560a3","slug":"parliament-monsoon-session-at-first-day-pm-modi-rajnath-singh-adhir-ranjan-chowdhury-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में कैसे चली संसद, क्या क्या हुआ पहली बार? तस्वीरों में देखें मानसून सत्र का पहला दिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना काल में कैसे चली संसद, क्या क्या हुआ पहली बार? तस्वीरों में देखें मानसून सत्र का पहला दिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 14 Sep 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मानसून सत्र का पहला दिन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ। इस महामारी को देखते हुए मानसून सत्र के आयोजन की काफी तैयारियां की गई हैं। इस दौरान कुछ चीजें ऐसी हुईं, जो पहली बार देखने को मिलीं। सांसदों ने मोबाइल एप के जरिए हाजिरी लगाई।
लोकसभा के इतिहास में पहली बार लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने वाले सांसदों को अपनी सीटों पर बैठकर बोलने की अनुमति दी गई। सांसद मास्क पहने नजर आए। सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया।
सांसदों को अपनी सीट पर बैठकर बोलने की अनुमति देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, 'इस मानसून सत्र में सभी सासंद पहले अपनी सीटों पर बिना खड़े हुए बोलेंगे। ऐसा कोरोना महामारी को देखते हुए किया जा रहा है। इससे पहले सभी सांसद संसद में बोलने से पहले खड़े होते थे।
वहीं, स्पीकर ओम बिड़ला ने बताया कि यह इतिहास में पहली बार है, जब निचले सदन की कार्यवाही के दौरान कई लोकसभा सदस्य राज्य सभा में बैठेंगे और उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा में बैठने का मौका मिलेगा।
लोकसभा की कार्यवाही में मानसून सत्र के पहले दिन 359 सदस्य शामिल हुए। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लोकसभा की कार्यवाही हुई और दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक राज्यसभा का सत्र चला। इस बार संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्तूबर तक चलेगा। इन तस्वीरों में देखिए कैसा रहा मानसून सत्र का पहला दिन...
2 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : pti
सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क लगाए हुए हैं। उनके सामने प्लास्टिक शील्ड लगाई गई है। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सदन में सभी सांसदों के सामने एक प्लास्टिक शील्ड लगाई गई है।
3 of 6
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह
- फोटो : pti
इस तस्वीर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह नजर आ रहे हैं। दोनों सामाजिक दूरी बनाकर बातचीत करते नजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : pti
यह तस्वीर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल नहीं कराने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
5 of 6
रवि किशन
- फोटो : pti
यह तस्वीर भाजपा सांसद रवि किशन की है। सदन में पहली बार ऐसा देखा गया कि सांसदों ने बैठकर ही अपनी बात रखे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।