{"_id":"5f5c98098ebc3e51e82f174b","slug":"bio-luminescent-mushrooms-found-in-goa-mountain-shines-with-their-light","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोवा के जंगलों में दिखाई दिए अनोखे मशरूम, रात में इनकी रोशनी से चमकता है पहाड़","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
गोवा के जंगलों में दिखाई दिए अनोखे मशरूम, रात में इनकी रोशनी से चमकता है पहाड़
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 14 Sep 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोशनी देने वाला मशरूम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने कई तरह के मशरूम देखे और खाये होंगे। लेकिन क्या आपने कभी रोशनी देने वाले मशरूम के बारे में सुना या देखा है? आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन ये बात सच है कि मशरूम की एक ऐसी प्रजाति है, जो रोशनी देती है। इस मशरूम को बायो-ल्यूमिनिसेंट कहते हैं। रोशनी देने वाला यह दुर्लभ मशरूम गोवा के जंगलों में दिखाई पड़ा है।
2 of 5
रोशनी देने वाला मशरूम
- फोटो : सोशल मीडिया
गोवा के म्हाडेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में रोशनी देने वाला यह दुर्लभ प्रजाति का मशरूम मिला है। रात के अंधेरे में यह मशरूम हल्के नीले-हरे और बैंगनी रंग में चमकता है। इस मशरूम की सबसे खास बात ये है कि दिन में यह आम मशरूम की तरह दिखता है, लेकिन रात होते ही इसमें से रोशनी निकलने लगती है। वन्य जीव विशेषज्ञ मशरूम की इस प्रजाति को माइसेना जीनस कहते हैं।
3 of 5
रोशनी देने वाला मशरूम
- फोटो : सोशल मीडिया
गोवा के म्हाडेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में यह मशरूम बड़ी संख्या में दिखाई देता है। वैसे तो इस अनोखे मशरूम को खोजना बहुत ज्यादा मुश्किल का काम नहीं है, लेकिन जंगल में रात के समय घूमना होता है। जंगल में इन मशरूमों को पनपने के लिए पर्याप्त नमी की जरूरत होती है। इसके साथ ही तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोशनी देने वाला मशरूम
- फोटो : सोशल मीडिया
गोवा में बिचोलिम तालुका के मेनकुरेम इलाके की संस्कृति नायक जंगल में घूमने गई थीं, जहां उन्होंने सबसे पहले इन चमकते हुए मशरूमों को देखा। इस बात की जानकारी उन्होंने वन विभाग को दी। इसके बाद वैज्ञानिकों ने जाकर तस्वीरें लीं और शोध किया।
विज्ञापन
5 of 5
रोशनी देने वाला मशरूम
- फोटो : सोशल मीडिया
संस्कृति ने बताया कि उन्हें ऐसे मशरूम के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार रात में चमकते हुए मशरूम देखे तो दंग रह गई। इनमें से हरे रंग की रोशनी आ रही थी, तो मुझसे रहा नहीं गया और नजदीक जाकर देखा। वहां ये मशरूम थे और उनमें से हल्के नीले-हरे रंग की रोशनी निकल रही थी। जबकि दिन में कोई रोशनी नहीं दिखती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।