ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम में हुए ट्रेन हादसों में अबतक 288 लोग मारे गए तो वहीं 850 के करीब घायल हैं। यह हादसा भारत में आजादी के बाद से हुए घातक ट्रेन हादसों में से एक है।
यह हादसा कितना घातक था इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रेल की पटरी सीधे ट्रेन की फर्श को चीरते हुए अंदर घुस गई। आर्मी और एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं। बोगियों में फंसे हुए लोगों की तलाश भी जारी है।
2 of 5
Odisha Train Accident
- फोटो : Social Media
बोगी के ऊपर चढ़ा इंजन
घटना शुक्रवार की शाम की है, जब कोलकाता से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इसी बीच यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (दुरंतो) वहां आ गई और कोरोमंडल से टकराकर पलट गई। इस टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें ट्रेन का इंजन बोगी के ऊपर चढ़ गया।
3 of 5
Odisha Train Accident
- फोटो : Social Media
रेस्क्यू टीम की सहायता करने पहुंची सेना
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम अभी भी फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी हुई है। ट्रेन के बोगियों में यात्रियों के जूते-चप्पल, खाने पीने का सामान और पानी की बोतलें बिखरे हुए हैं। बचाव अभियान में सेना भी रेस्क्यू टीम का सहयोग कर रही है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
4 of 5
Odisha Train Accident
- फोटो : Social Media
पीएमओ ने जारी किया अनुग्रह राशि
इस हादसे में घायल हुए लोगों को भुवनेश्वर, कटक और बालासोर के अस्पतालों में भेजा गया। रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव बालासोर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लिया इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए पीएम ने दो लाख रुपये तो रेल मंत्रालय की तरफ से 10 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। वहीं घायलों को पीएम की तरफ से 50 हजार रूपये दिए जाएंगे।
5 of 5
Odisha Train Accident
- फोटो : Social Media
टीएमसी ने की रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग
इस घातक हादसे के बाद टीएमसी ने पड़ोसी राज्य में तीसरी बार हुए रेल हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा की मांग की। इस हादसे के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।