फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः दुनिया भर में ऐसे मनाया जा रहा है न्यू ईयर का जश्न 

Sun, 31 Dec 2017 09:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Dec 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
New Year 2018 worldwide celebration pictures
new year celebration

दुनियाभर में रविवार से ही नए साल के स्वागत का जश्न शुरू हो गया। सबसे पहले छोटे से द्वीप देश समोआ ने नए साल का स्वागत किया। इसके एक घंटे बाद न्यूजीलैंड और फिर सिडनी समेत ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों नए साल का रंगारंग स्वागत किया गया। ये तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर की है। आईए एक नजर डालते हैं दुनिया भर से नए साल के जश्न की तस्वीरें पर...

New Year 2018 worldwide celebration pictures
New Year celebrations in New Zealand
इस दौरान न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आकाश में रंग बिरंगी आतिशबाजी से चमक उठा। यहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। लोग सड़कों पर मौज-मस्ती के साथ डांस करते भी दिखाई दिए। 



 
New Year 2018 worldwide celebration pictures
new year celebration in Melbourne
शाम 5:30 बजे ऑस्ट्रेलिया में नए साल शुरू होते ही सिडनी हार्बर सतरंगी रोशनी से सराबोर हो उठा।​ साथ ही सिलसिलेवार तरीके से यहां जोरदार आतिशबाजी की जा रही है। खास बात यह है कि इस दौरान लोग नावों पर सवार होकर समंदर से खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा रहे हैं। मेलबर्न में नए साल की पूर्व संध्या पर शहर की 22 इमारतों पर आतिशबाजी के लिए 14 टन पटाखे एकत्रित किए गए थे। कैनबरा और पर्थ में आतिशबाजी के बीच जश्न का माहौल था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2018 worldwide celebration pictures
new year celebration
 करीब 16 लाख लोगों ने सिडनी हार्बर की विश्व प्रसिद्ध आतिशबाजी का नजारा लिया। इससे पहले हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस समेत सिडनी में नया साल मनाने के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई थी। सिडनी के लॉर्ड मेयर क्लोवर मूर ने कहा कि तकनीकी रूप से काफी एडवांस आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
New Year 2018 worldwide celebration pictures
North Korea
उत्तरी कोरिया के प्योंगयांग शहर में न्यू ईयर 2018 का धमाकेदार आतिशबाजी कर स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान आसमान में बहुत ही मनमोहक दृश्य उभर कर सामने आ रहे हैं। वहीं दक्षिण कोरिया में लोगों ने बुद्ध मंदिर में जाकर प्रार्थना की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed