फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 ऐसे अजीबोगरीब टैक्स, जिनको जानकर आप दंग रह जाएंगे

Thu, 26 Jan 2017 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jan 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
most wired eight taxes in the world that will amaze you
टैक्स - फोटो : Demo

देश का आम बजट नजदीक है। हम आपको कई देशों में लगने वाले ऐसे अजीबोगरीब टैक्स के बारे में बताएंगे, जानकर दंग होंगे आप।

केरल में पिज्जा, बर्गर खाने पर लगेगा फैट टैक्स

most wired eight taxes in the world that will amaze you
प‌िज्जा

अगर आप भारत के केरल राज्य में पिज्जा, बर्गर या फिर अन्य किसी तरह का जंक फूड किसी ब्रांडेड रेस्टोरेंट में  खाते हैं, तो उस पर आपको 14.5 फीसदी फैट टैक्स देना पड़ सकता है। हालांकि इस पर अभी विचार चल रहा है। 

सिगरेट पीने से पहले देना होता था टैक्स

most wired eight taxes in the world that will amaze you
- फोटो : getty images

2009 में आर्थिक मंदी के दौरान, चीन के हुबई राज्य में वहां की सरकार ने सिगरेट पीने से पहले टैक्स लगा दिया था। वहां की सरकार ने लोगों को हुक्म दिया था कि वो 25 लाख सिगरेट के पैकेट खरीदें।

इससे सरकार अपनी टैक्स रेवेन्यू को बढ़ाना चाहती थी, ताकि सिगरेट बनाने वाली कंपनियों पर असर न पड़े। सरकार ने स्कूल में पढ़ने वाले शिक्षकों के लिए भी कोटा तय किया था। इसके अलावा एक गांव को सिगरेट के 400 कार्टून खरीदने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताश के पत्ते खरीदने और बेचने पर लगता है टैक्स

most wired eight taxes in the world that will amaze you

अमेरिका के अल्बामा राज्य में ताश के पत्ते खरीदने या बेचने पर टैक्स देना होता है। जो लोग ताश के पत्तों को खरीदते हैं उनको 10 सेंट टैक्स देना होता है, वहीं पत्तों को बेचने वालों को एक डॉलर देना होता है। इसके अलावा विक्रेता को तीन डॉलर प्रति वर्ष लाइसेंस फीस के रुप में भी देने होते हैं। 

विज्ञापन

अगर गाय ने पादा तो देना होगा  110 डॉलर 

most wired eight taxes in the world that will amaze you

यूरोपियन यूनियन के कई देशों में ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए गाय द्वारा पादने पर टैक्स लगता है। यूरोप में ग्रीनहाउस गैस के बढ़ने में गाय के पादने का 18 फीसदी योगदान है। जहां आयरलैंड में प्रत्येक गाय पर 18 डॉलर का टैक्स लगता है, वहीं डेनमार्क में 110 डॉलर गाय मालिकों को प्रति गाय देने पड़ते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed