{"_id":"5712cf284f1c1ba96f4a6daf","slug":"mohan-bhagwat-vrindavan-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं भगवा खेमे को एकजुट करने की कोशिश में तो नहीं भागवत?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कहीं भगवा खेमे को एकजुट करने की कोशिश में तो नहीं भागवत?
Sun, 17 Apr 2016 05:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
Updated Sun, 17 Apr 2016 05:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का अचानक वृंदावन आना और पहली बार वृंदावन के संतों से आश्रमों में मुलाकात की जगह-जगह चर्चा है। 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संघ का संतों से मिलना अहम माना जा रहा है।
2 of 5
मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala bureau
संतों और धर्माचार्यों से प्रवचनों और कथाओं में राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रचार कर हिंदुत्व की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आग्रह कर बिखरते भगवा खेमे को एकजुट करने की संघ की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
3 of 5
मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala bureau
22 अप्रैल से उज्जैन में शुरू होने वाले सिंहस्थ कुंभ में देश भर के संतों का समागम होगा। माना जा रहा है इससे पहले संघ ब्रज के संतों के माध्यम से अपनी बात को पूरे संत समाज के सामने पहुंचाने के प्रयास में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala bureau
बीते कुछ समय से देश में उत्पन्न हो रहे राष्ट्रविरोधी मुद्दों के बाद संघ प्रमुख की संतों से मुलाकात नई रणनीति हो सकती है। साथ ही कुंभ के दौरान होने वाली धर्मसभा में संतों के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा और हिंदुत्व को लेकर कोई आपसी मतभेद या भ्रम की स्थिति न हो इसे लेकर भी संघ प्रमुख का वृंदावन दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala bureau
शनिवार को सुबह मोहन भावगत रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के निकुंजवन स्थित आश्रम पर पहुंचे थे। यहां एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। संघ प्रमुख ने पत्रकार वार्ता में चर्चा के प्रश्नों को हंसकर टाल दिया लेकिन विजय कौशल महाराज ने धार्मिक मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।