फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं भगवा खेमे को एकजुट करने की कोशिश में तो नहीं भागवत?

Sun, 17 Apr 2016 05:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन Updated Sun, 17 Apr 2016 05:18 AM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat vrindavan visit
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala bureau
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का अचानक वृंदावन आना और पहली बार वृंदावन के संतों से आश्रमों में मुलाकात की जगह-जगह चर्चा है। 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संघ का संतों से मिलना अहम माना जा रहा है।
mohan bhagwat vrindavan visit
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala bureau
संतों और धर्माचार्यों से प्रवचनों और कथाओं में राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रचार कर हिंदुत्व की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आग्रह कर बिखरते भगवा खेमे को एकजुट करने की  संघ की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
mohan bhagwat vrindavan visit
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala bureau
22 अप्रैल से उज्जैन में शुरू होने वाले सिंहस्थ कुंभ में देश भर के संतों का समागम होगा। माना जा रहा है इससे पहले संघ ब्रज के संतों के माध्यम से अपनी बात को पूरे संत समाज के सामने पहुंचाने के प्रयास में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mohan bhagwat vrindavan visit
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala bureau
बीते कुछ समय से देश में उत्पन्न हो रहे राष्ट्रविरोधी मुद्दों के बाद संघ प्रमुख की संतों से मुलाकात नई रणनीति हो सकती है। साथ ही कुंभ के दौरान होने वाली धर्मसभा में संतों के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा और हिंदुत्व को लेकर कोई आपसी मतभेद या भ्रम की स्थिति न हो इसे लेकर भी संघ प्रमुख का वृंदावन दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
mohan bhagwat vrindavan visit
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala bureau
शनिवार को सुबह मोहन भावगत रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के निकुंजवन स्थित आश्रम पर पहुंचे थे। यहां एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। संघ प्रमुख ने पत्रकार वार्ता में चर्चा के प्रश्नों को हंसकर टाल दिया लेकिन विजय कौशल महाराज ने धार्मिक मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed