देश और भारतीय वायु सेना के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना उस वक्त जुड़ गया जब रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने देश की पहली तीन महिला लड़ाकू पायलटों को सेना में शामिल किया।
पर्रिकर ने किया कमीशन्ड
2 of 8
महिला फाइटर पायलटों के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
- फोटो : PTI
हैदराबाद के डुंडीगल में स्थित फाइटर पायलट ट्रेनिंग सेंटर से ग्रेजुएट हुई भावना, अवनि और मोहना ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया जिसके बाद उन्हें फाइटर पायलटों की श्रेणी में शामिल कर लिया गया। तो आइए जानते हैं कौन हैं ये देश की पहली तीन महिला फाइटर पायलट।
बिहार के एक छोटे से गांव की हैं भावना
भावना कंठ- बिहार के दरभंगा जिले के एक सुदूर ग्रामीण इलाके से संबंध रखने वाली 24 साल की भावना कंठ देश की उन पहली महिला फाइटरों में से एक हैं जिन्हें शनिवार को वायु सेना में कमीशन किया गया।
भावना के परिवार का कोई सदस्य सेना में नहीं
4 of 8
भावना ने की बीटेक की पढ़ाई
- फोटो : PTI
राजस्थान के कोटा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद भावना ने बीटेक करने के लिए बैंगलुरु के बीएमएस इंजिनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया। यहां से बीटेक करने के बाद ही भावना ने वायु सेना ज्वाइन कर लिया। भावना के परिवार से पहले किसी ने वायुसेना में काम नहीं किया।
अवनि के दो भाई सेना में कैप्टन
5 of 8
अवनि चतुर्वेदी
- फोटो : PTI
अवनि चतुर्वेदी- मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली अवनि चतुर्वेदी ने शुरुआती पढ़ाई खत्म करने के बाद बीटेक करने के लिए जयपुर के बनस्थली विश्वद्यालय में दाखिला ले लिया। उसके बाद उन्होंने वायु सेना का दामन थाम लिया। अवनि के पिता पेशे से इंजीनियर हैं और चाचा सेना में हैं। इतना ही नहीं उनके दो भाई सेना में कैप्टन भी हैं।