{"_id":"58c3b1d74f1c1bd810dc517f","slug":"manipur-election-2017-top-candidates-who-lost-and-who-won","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में दांव पर लगी 5 दिग्गजों की किस्मत, ऐसे रहे नतीजे?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में दांव पर लगी 5 दिग्गजों की किस्मत, ऐसे रहे नतीजे?
Sun, 12 Mar 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Sun, 12 Mar 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मणिपुर में चुनाव संपन्न होने के बाद हर किसी को इंतजार था तो बस नतीजों का। इस चुनाव में किसी का 16 सालों का संघर्ष था, तो किसी को मां से मिली विरासत पर अपना हक साबित करना था। और अब नतीजे सभी के सामने हैं। जानिए मणिपुर विधानसभा में कौन जीता और कौन हारा:
इरोम शर्मिला
मणिपुर विधानसभा की थउबल विधानसभा सीट पर परिणाम बेहद रोचक रहा क्योंकि इस सीट पर अफस्पा के खिलाफ 16 साल की लंबी लड़ाई करने वाली इरोम शर्मिला चुनाव मैदान में थीं। इरोम मणिपुर के सीएम ओकराम इबोबी के खिलाफ चुनाव मैदान में थी लेकिन वो हार गईं।
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017: इरोम शर्मिला को मिली हार, मुख्यमंत्री ने चखा जीत का स्वाद
2 of 5
लेडी आयरन के नाम से जानी जाने वाली इरोम शर्मिला ने कहा भी था कि अगर वो इन चुनावों में हार गईं तो 2019 में वो दोबारा चुनाव लड़ेंगी।
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017: इरोम शर्मिला को मिली हार, मुख्यमंत्री ने चखा जीत का स्वाद
3 of 5
- फोटो : Amar Ujala
ओकराम इबोबी सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी को अपनी सीट बचाना साख बचाने जैसा था। उनकी थऊबल सीट से उनके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला मैदान में थीं। इन्हें इबोबी का तगड़ा प्रतिद्वंदी माना जा रहा था, लेकिन वो हार गईं। जहां ओकराम इबोबी सिंह ने अपनी थऊबल सीट पर जीत दर्ज की वहीं इरोम शर्मीला को सिर्फ 85 वोट ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017: इरोम शर्मिला को मिली हार, मुख्यमंत्री ने चखा जीत का स्वाद
4 of 5
- फोटो : Amar Ujala
सूरजकुमार ओकराम
मणिपुर की खंगाबोक सीट इबोबी की परिवार की प्रतिष्ठा की वजह थी। इस बार इस सीट से ओकराम इबोबी के 29 वर्षीय बेटे सूरजकुमार ओकराम चुनावी मैदान में थे और वो जीत गए। इससे पहले इस सीट पर सूरज की मां ओकराम लंधोनी चुनाव लड़ रही थीं। लंधोनी दो बार से लगातार विधायक हैं और उन्होंने ये सीट अपने बेटे सूरजकुमार के लिए छोड़ी थीं। सूरज इस सीट से अपनी चुनावी पारी शुरू कर रहे थे।
विज्ञापन
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017: इरोम शर्मिला को मिली हार, मुख्यमंत्री ने चखा जीत का स्वाद
5 of 5
- फोटो : Amar Ujala
नोंगथोमबम बिरेन सिंह
कभी कांग्रेसी रहे नोंगथोमबम बिरेन सिंह इस बार बीजेपी के टिकट पर मणिपुर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे और वो वहां से जीत गए। फुटबॉल प्लेयर से पत्रकार और पत्रकार से राजनेता बने बिरेन सिंह के लिए ये चुनाव बेहद खास था। बिरेन सिंह को बीजेपी ने हेनगेंग विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।