फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, 87 साल के इस शख्स के घर में हैं 346 सदस्य

Thu, 12 Jul 2018 10:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
man in Ukraine wanted to record his family name in Guinness Book of World Record
आज के समय में जहां संयुक्त परिवार का अस्तित्व खोता जा रहा है। वहीं एक शख्स के परिवार के 346 सदस्य एक साथ रहते हैं। यह परिवार यूक्रेन में रहता है। इस परिवार के मुखिया चाहते हैं कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उन्हें दुनिया के सबसे बड़े परिवार के तौर पर दर्ज किया जाए। इस शख्स का नाम है पावेल सेमेनयुक जोकि 87 साल के हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा से ही एक बड़ा परिवार चाहते थे और वह खुश हैं कि उनकी पत्नी ने 13 बच्चों को जन्म दिया।
man in Ukraine wanted to record his family name in Guinness Book of World Record
बहुत सारी शादी और बच्चों के जन्म के बाद सेमेनयुक के परिवार में इस समय 346 सदस्य हैं, सबसे युवा सदस्य केवल दो हफ्ते का है। यह परिवार दक्षिण यूक्रेन के ओडेशा ओब्लास्ट क्षेत्र में स्थित डोबरोस्लाव गांव में रहता है। पावेल हमेशा से 13 बच्चों के पिता होने को अपनी खुशकिस्मती मानते थे लेकिन अब उनके 127 पोते-पोतियां, 203 पड़पोते-पोतियां और 3 पड़-पड़ पोते-पोतियां हैं।
man in Ukraine wanted to record his family name in Guinness Book of World Record
सेवानिवृत्त निर्माणकर्मी पावेल का कहना है कि हमारा एक बड़ा और खुशहाल परिवार है। उन्होंने कहा- 'मुझे बड़े बच्चों के नाम याद हैं लेकिन छोटे बच्चों के नाम याद रखने में मुश्किल होती है। कई बार मैं उनके नाम भूल जाता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
man in Ukraine wanted to record his family name in Guinness Book of World Record
जब भी परिवार का कोई सदस्य शादी करता है तो दूसरे नवविवाहित जोड़े के लिए गांव में एक नया घर बना देते हैं। इसके लिए उन्हें बाहरी व्यक्ति से सहायता लेने की जरुरत नहीं पड़ती क्योंकि पावेल के ज्यादातर पोते और पड़पोते भी निर्माण व्यवसाय में हैं।
विज्ञापन
man in Ukraine wanted to record his family name in Guinness Book of World Record
सेमेनयुक के परिवार के 30 बच्चों ने स्थानीय स्कूल में पढ़ाई की है और हर जन्मदिन, शादी समारोह पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा कार्यक्रम होता है। पावेल की 66 साल की बेटी वीरा सेमेनयुक ने कहा, 'हम अपने जन्मदिन और शादियों का जश्न मनाने के लिए विशाल बर्तनों में भोजन पकाते हैं। महिलाएं हमेशा एक-दूसरे की मदद करती हैं।' कुछ दिनों पहले ही सेमेनयुक के परिवार को यूक्रेन के सबसे बड़े परिवार के तौर पर मान्यता मिली है। उनके परिवार को स्थानीय नेशनल रजिस्टर ऑफ रिकॉर्ड्स में पंजीकृत करने के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के पास भेजा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed