लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को जबरर्दस्त बहुमत मिली है। पूरे चुनाव के दौरान भाजपा ने जमकर चुनाव प्रचार किया और नतीजे 303 सीटों पर जीत के रुप में देश के सामने है। इस चुनावी समर में कई नए चेहरों ने जीत दर्ज की जो पहली बार लोकसभा सदन में अपना डेब्यू करेंगे। इनमे से कई दिग्गज नाम शामिल हैं, तो कुछ युवा नए चेहरे हैं।
आइए एक नजर डालते हैं ऐसे चेहरों पर जो इस संसद में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे:
2 of 10
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार गुजरात की गांधीनगर से लोकसभा के सांसद बने हैं। शाह को नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। अमित शाह 2017 में मनोनीत होकर राज्यसभा पहुंच चुके हैं। शाह पहली बार लोकसभा पहुंचेंगे। 1986 में भाजपा से जुड़े शाह गुजरात के गृह मंत्री भी रह चुके हैं।
3 of 10
जोथिमनी एस
- फोटो : Social Media
जोथिमनी एस ने तमिलनाडु के करुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने चार बार के सांसद एम थंमबिदुरई को 4.20 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया है। वह कांग्रेस यूथ विंग की सक्रिय सदस्य रह चुकी हैं और 2009 से 2012 केरल कैडर की कांग्रेस यूथ विंग की सचिव भी रह चुकी हैं। वह भी पहली बार लोकसभा पहुंचेगी।
4 of 10
रमैया हरिदास
- फोटो : Social Media
रमैया हरिदास केरल से कांग्रेस की उभरती हुई नेता हैं। इस बार के आम चुनाव में उन्होंने केरल की अलातुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की हैं। लोकसभा 2019 में रमैया केरल से इकलौती महिला सांसद चुनी गईं हैं। रमैया को जब कांग्रेस ने यहां से उतारा था, तो सभी को हैरानी हुई थी। रमैया पहली बार लोकसभा पहुंचेंगी।
5 of 10
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी की प्रत्याशी महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को करीब 63 हजार मतों से हराया है। टीएमसी ने बंगाल में बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। मोइत्रा पूर्व निवेशक बैंकर हैं। वह भी पहली बार कृष्णानगर से संसद पहुंचेंगी।