फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: ये है दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला, वोट डालने के बाद कही ये बात

Thu, 11 Apr 2019 03:30 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 11 Apr 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Worlds smallest women cast her vote in Nagpur
ज्योति आमगे - फोटो : social media

17वें लोकसभा चुनाव के पहल चरण के लिए नागपुर से दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ज्योति आमगे ने महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा सीट से वोट डाला। उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदान करने की अपील की। महाराष्ट्र में पहले चरण की सात लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है।  आइए जानते हैं कौन है ज्योति आमगे और उन्होंने वोट डालने के बाद क्या कहा?



 

 

Lok Sabha Chunav 2019: Worlds smallest women cast her vote in Nagpur
ज्योति आमगे - फोटो : social media

ज्योति आमगे ने मोदी सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि वह पीएम मोदी और उनके कामकाज से नाराज हैं। मोदी से काफी उम्मीद थी, लेकिन वह पूरी नहीं हुई। अगली स्लाइड में पढ़े कितने सेंटीमीटर की है ज्योति

Lok Sabha Chunav 2019: Worlds smallest women cast her vote in Nagpur
ज्योति आमगे - फोटो : ANI

ज्योति आमगे अभिनेत्री हैं। वह हॉलीवुड एवं बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उनका जन्म
16 दिसंबर 1993 को नागपुर में हुआ। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली ज्योति आमगे का कद महज 63 सेमी है। रेड चैक स्लीव ड्रेस में मतदान करने पहुंची ज्योति 25 साल की हैं। दो फीट और एक इंच लंबी ज्योति मतदान करने के लिए लाइन में खड़ी रहीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Worlds smallest women cast her vote in Nagpur
ज्योति आमगे - फोटो : ANI

आमगे ने मतदान करने के बाद कहा, मैं सभी लोगों से मतदान करने का अनुरोध करती हूं। कृपया पहले मतदान करें और फिर अपने बाकी कामों को पूरा करें।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Worlds smallest women cast her vote in Nagpur
ज्योति आमगे - फोटो : ANI

आमगे एक सेलेब कुक और उद्यमी हैं। वह बिग बॉस के छठे सीजन में भी आ चुकी हैं। वह अमेरिकन और इटैलियन टीवी सीरीज में काम कर चुकी हैं। आमगे का पुणे के लोनावला स्थित सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम में खुद का स्टैच्यू भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed