बीते दो दिनों में जैसे राजनीति के आसमान पर सितारों की बरसात हो गई हो। किसी को टिकट मिल चुका है तो कोई टिकट की बाट जोह रहा है। चुनावी राजनीति के मैदान में देश के स्टार खिलाड़ियों से लेकर फिल्मी अभिनेता तक अपना डेब्यू कर रहे हैं। राजनीतिक दल भी उन्हें बांहें खोल कर अपना रहे हैं और चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतार रहे रहे हैं। तस्वीरों में देखिए, चुनावी रण में किस पार्टी ने किस स्टार को कहां से उम्मीदवार बनाया है।
2 of 5
गौतम गंभीर ने भरा नामांकन
- फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे गौतम गंभीर को भाजपा ने देश की राजधानी की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उतारा है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आप की आतिशी मार्लेना से होगा। भाजपा ने महेश गिरी की जगह गौतम गंभीर को यहां से टिकट दिया है। गंभीर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर वो हमेशा से मुखर रहे हैं। जो भाजपा के विचारों से मेल खाता है।
मुक्केबाजी में रिंग के किंग विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने दक्षिण दिल्ली की लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बींजिंग ओलंपिक में विंजेदर सिंह ने कांस्य पदक जीता था। दक्षिण दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह के खिलाफ भाजपा ने वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी को उतारा है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को टिकट दिया है।
बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि भाजपा सनी देओल को पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। सनी के पिता धर्मेंद्र का वास्ता फगवाड़ा पंजाब से रहा है। पंजाब में सनी की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। वो ब्लॉकबस्टर 'गदर' समेत कई फिल्मों में सिख किरदार में खूब जमे हैं। इस वजह से भी वह गुरदासपुर से पार्टी की पहली पसंद हो सकते हैं। गुरदासपुर सीट से विनोद खन्ना सांसद थे। सनी देओल की सौतेली मां, हेमामालिनी भी भाजपा के टिकट पर दूसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं।
5 of 5
हंस राज हंस
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस को भाजपा ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार घोषित किया है। 2009 में शिरोमणि अकाली दल के जरिए अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले हंस राज हंस ने पार्टी के टिकट पर जालंधर सीट से चुनाव भी लड़ा लेकिन हार गए। दिसंबर 2014 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी। जिसके बाद कुछ समय तक वो राजनीति से दूर रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के ऑफर के बाद फरवरी 2016 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। करीब 10 महीने पार्टी में रहने के बाद उनकी राहें कांग्रेस से भी जुदा हो गईं और 10 दिसंबर 2016 को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। अब, उदित राज का टिकट काट कर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।