14 साल की दो लड़कियों ने 9 लोगों के साथ किया ये भयानक कांड, ऐसे हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों लड़कियों पर हत्या की साजिश रचने की शिकायत है। जांच के दौरान दोनों के खिलाफ 8 पन्नों का सबूत भी मिला हुआ है। सबूत पढ़ने के बाद पुलिस वाले के भी होश उड़ गए। 14 साल की लड़कियों ने हत्या की पूरी लिस्ट बनाकर रखी थी। प्लान में लिखा हुआ था कब कौन सा काम करना है। रिपोर्ट के मुताबिक एवॉन पार्ड मिडिल स्कूल के उन नौ मासूम बच्चों का नाम लिस्ट में था जिनका यह कत्ल करने वाली थी। उसमें लिखा था कब उनका कत्ल करना है और कैसे लाश को ठिकाने पर लगाना है।
डेली मेल की खबरों के मुताबिक इस लिस्ट में इस बात की भी जानकारी थी कि उन्हें कब कौन सी ड्रेस पहननी है। मर्डर के समय क्या पहनना है और लाश को ठिकाने लगाने के समय क्या पहनना है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दोनों लड़कियों ने अपनी प्लानिंग की फाइल खो दी। यह फाइल स्कूल के किसी टीचर की हाथ लगी तब सभी बातों का खुलासा हुआ। फाइल खोने के बाद दोनों के होश उड़े हुए थे। दोनों ने पहले ही प्लानिंग भी कर लिया था अगर किसी को फाइल मिली तो हम इसे प्रैंक का नाम देंगे।
पुलिस पूरी बात को जानने के बाद बताया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़कियां प्रैंक का नाम दें। 8 पन्ने में किसी की मौत की प्लानिंग की गई है नौ लोगों के जिंदगी का सवाल है। इसे मजाक नहीं समझा जा सकता।