फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण से सीख लेकर इंदिरा गांधी ने बनाई थी 'वानर सेना'

Mon, 18 Nov 2019 07:23 PM IST
Rama Solanki Published by: रमा सोलंकी Updated Mon, 18 Nov 2019 07:23 PM IST
सार

मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करने में लगेगा। 
तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं इंदिरा गाँधी की जिंदगी के सफर को। 
जब रामायण से इंदिरा गांधी ने ली सीख।   
31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा ने ली अंतिम सांस। 

विज्ञापन
Indira Gandhi drew inference from Ramayan
इंदिरा गांधी - फोटो : Amar Ujala

" मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करने में लगेगा"

loader

इंदिरा गांधी सख्त शख्सियत के लिए जानी जाती थी, हालांकि यह उनके व्यक्तित्व का महज एक पक्ष था। वास्तव में उनका व्यक्तित्व बहुरंगी और बहुआयामी था। प्रशासन से लेकर प्रकृति, परवरिश से लेकर परिवार और पढ़ाई से लेकर पॉलिसी तक- सभी मोर्चे पर एक साथ उनके कई रंग देखने को मिलते हैं। कभी पिता नेहरू और गांधी की गोद में, तो कभी संभावनाएं और सरोकार तलाशती युवती की भूमिका में, तो कभी बीमार मां और पति की तीमारदारी में, तो कभी अबूझ पहेलियों में उलझे उनके दार्शनिकता लिए चेहरे में, तो कभी बच्चों को दुलारती-पुचकारती मां और दादी की भूमिका में- उनका हर किरदार, हर रंग और हर छटा निराली है। हमारी इस फोटो गैलरी में आपको उनके ये सारे रंग और रूप मिल जाएंगे

इंदिरा गांधी

Indira Gandhi drew inference from Ramayan
इंदिरा गांधी की बचपन की तस्वीर - फोटो : SOURCE:  INDIRA GANDHI MEMORIAL TRUST, ARCHIVE 
19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी का जन्म इलाहाबाद के स्वराज भवन में हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू ने उनका नाम रखा इंदिरा और जब पिता जवाहर लाल नेहरू ने उनका चेहरा देखा तो उनको प्रियदर्शिनी नाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू की इंदिरा प्रियदर्शिनी

Indira Gandhi drew inference from Ramayan
इन्दिरा गांधी के 13वें जन्मदिन की तस्वीर - फोटो : SOURCE:  INDIRA GANDHI MEMORIAL TRUST, ARCHIVE 
जवाहरलाल नेहरू के लिए इंदिरा उम्मीद थी, परिवार में जब इंदिरा का जन्म हुआ तो बहुत लोग बेटी के जन्म पर निराश हुए मगर पिता जवाहरलाल नेहरू के लिए इंदिरा उनका सपना थी। 

 

रामायण से इंदिरा गांधी ने ली सीख 

Indira Gandhi drew inference from Ramayan
इंदिरा गांधी का बचपन - फोटो : SOURCE:  INDIRA GANDHI MEMORIAL TRUST, ARCHIVE 
रामायण से इंदिरा गांधी ने ली सीख 

स्वतंत्रता आंदोलन का समय चल रहा था उस वक्त इंदिरा 12 साल की थीं, उन्होंने बच्चों की एक वानर सेना बनाई और उसका नेतृत्व किया, वानर सेना बनाने का विचार उनके मन में रामायण से आया जिस तरह रावण के साथ युद्ध करने के लिए प्रभु श्रीराम ने वानर सेना की मदद ली थी, इंदिरा की वानर सेना में बहुत सारे बच्चे शामिल थे।


 
विज्ञापन

इंदिरा गांधी हमेशा से ही महात्मा गांधी के करीब रही हैं

Indira Gandhi drew inference from Ramayan
महात्मा गांधी के साथ इंदिरा गांधी - फोटो : SOURCE:  INDIRA GANDHI MEMORIAL TRUST, ARCHIVE 
इंदिरा गांधी हमेशा से ही महात्मा गांधी के करीब रही हैं, जब फिरोज से शादी को लेकर मुश्किलें आ रही थी तो महात्मा गांधी ने ही रास्ता निकाला था।  
महात्मा गांधी के साथ युवा इंदिरा हमेशा तस्वीरों में मुस्कुराती नजर आईं।  
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed