हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
28 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
बिहार: पहले चरण में 71 सीटों पर आज मतदान, आठ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में गया से कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जमालपुर से ग्रामीण विकास कार्य मंत्री शैलेश कुमार की किस्मत दांव पर लगी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bihar Election 2020: पीएम मोदी और राहुल गांधी आज बिहार में करेंगे चुनावी रैलियां
बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण के तहत 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ राजनीतिक दल दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में चुनावी रैलियां करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी सीनेट के सामने आज पेश होंगे फेसबुक, ट्विटर और गूगल के सीईओ
टेक की दिग्गज कंपनियां फेसबुक, ट्विटर और गूगल के सीईओ अमेरिकी सीनेट की वाणिज्य समिति के सामने आज पेश होंगे। तीनों स्वेच्छा से गवाही देने के लिए तैयार हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
खुशखबरी: आज से चलेगी शताब्दी एक्सप्रेस, रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का किया फैसला
भारत की लाइफ लाइन कहे जाने वाली रेलवे कोरोना वायरस के कारण दम गई। लेकिन सरकार ने धीरे धीरे कुछ ट्रेनों को खोला, इसकी वजह से लोगों की दूर जाने की परेशानी थोड़ी कम हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर