Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to Attend Closing Ceremony of Bhupen Hazarika Birth Centenary Celebrations

भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती का आज होगा समापन: पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि, कार्यक्रम को भी करेंगे संबोधित

Sun, 29 Nov 2026 07:41 AM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Nov 2026 07:41 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के समापन समारोह में शामिल होंगे। भारत मंडपम में शाम 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में वह संबोधन देंगे। सालभर चले इन आयोजनों में महान कलाकार के योगदान और उनकी विरासत को याद किया गया।

विज्ञापन
PM Modi to Attend Closing Ceremony of Bhupen Hazarika Birth Centenary Celebrations
पीएम मोदी आज भूपेन हजारिका को देंगे श्रद्धांजलि - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन भारत मंडपम में शाम 6 बजे होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही महान असमिया कलाकार की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में सालभर से चल रहे समारोहों का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन


असम की लोकसंस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाया
डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया में हुआ था। उन्हें प्यार से 'सुधाकंठ' और 'ब्रह्मपुत्र का कवि' कहा जाता था। वह प्रसिद्ध गायक, संगीतकार, गीतकार, फिल्म निर्माता और लेखक थे।
विज्ञापन


उन्होंने असम और पूर्वोत्तर भारत की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके गीतों में आम लोगों की आकांक्षाओं, संघर्षों और भावनाओं को जगह मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसानियत और सामाजिक एकता का दिया संदेश
भूपेन हजारिका की रचनाएं भाषा और भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़कर लोगों को जोड़ने का काम करती थीं। उनके संगीत में इंसानियत, समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश मिलता था।

कला के क्षेत्र में योगदान के साथ ही उन्हें उनके मानवीय दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों के लिए भी याद किया जाता है। उनकी रचनाओं में मानवीय गरिमा, सार्वभौमिक भाईचारे और सामाजिक एकता पर विशेष जोर रहा।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी हुए सम्मानित
भारतीय संगीत, सिनेमा और संस्कृति में उल्लेखनीय योगदान के लिए भूपेन हजारिका को कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले। इनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भी शामिल है। उनके योगदान को सम्मान देते हुए वर्ष 2019 में उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

8 सितंबर 2025 से शुरू हुए थे जन्मशती समारोह
भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के अवसर पर सालभर चलने वाले कार्यक्रम 8 सितंबर 2025 को शुरू हुए थे। इन आयोजनों के जरिए संगीत, साहित्य, सिनेमा और समाज के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।


इन समारोहों का उद्देश्य उनकी रचनात्मक विरासत के साथ-साथ इंसानियत, सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश को भी लोगों तक पहुंचाना था। रविवार को होने वाला समापन समारोह उनके जीवन, कार्यों और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने का अवसर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed