हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
25 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान की अगली किस्त, भेजेंगे 18 हजार करोड़ रुपये की राशि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी किए जाने के अवसर को भाजपा ने उत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सरकार ने फिर भेजा बातचीत का न्योता, संयुक्त किसान मोर्चा की आज की बैठक में होगा फैसला
आंदोलनकारी किसानों का लिखित जवाब मिलने के महज 24 घंटे के भीतर ही सरकार ने बृहस्पतिवार को वार्ता के लिए नया न्योता भेज दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे किसान, संगठनों ने बनाई रणनीति, प्रशासन अलर्ट
कृषि सुधार कानून के विरोध में शुक्रवार को जिले से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली को कूच करेंगे। किसानों ने सुबह सात बजे से ही दिल्ली कूच करने की योजना बनाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा में आज बंद रहेंगी मंडियां, तीन दिन तक टोल मुक्त करेंगे किसान, यमुनानगर में धारा- 144 लागू
किसान आंदोलन के समर्थन व पंजाब में आढ़तियों पर आयकर विभाग के छापों के विरोध में हरियाणा की अनाज व सब्जी मंडियां शुक्रवार को बंद रहेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर