{"_id":"5fe4c7a28ebc3e3f760f04d0","slug":"bcci-appoints-chetan-sharma-as-chief-selector-take-hat-trick-in-1987-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1987 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले चेतन शर्मा ने कहा- मैं ज्यादा नहीं बोलता, मेरा काम बोलेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
1987 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले चेतन शर्मा ने कहा- मैं ज्यादा नहीं बोलता, मेरा काम बोलेगा
1987 विश्व कप में हैट्रिक लेने लेने वाले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा अब भारतीय टीम का चयन करेंगे। जी हां, बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने गुरुवार को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज को सीनियर राष्ट्रीय चयन पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया।
2 of 4
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाला उम्मीदवार मुख्य चयनकर्ता बनता है। सीएसी ने पांच सदस्यीय टीम में अभय कुरुविला और देबाशीष मोंहती का भी चयन किया। बता दें कि बीसीसीआई की 89वीं सालाना आम बैठक के मौके पर ही नए पैनल का गठन किया गया।
3 of 4
पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर 54 साल के शर्मा ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट की एक बार फिर सेवा करने का मौका मिलना निश्चित मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं ज्यादा नहीं बोलता क्योंकि मेरा काम बोलेगा। उन्होंने कहा, 'मैं इस मौके के लिए केवल बीसीसीआई का शुक्रिया करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चेतन शर्मा
चेतन शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 23 टेस्ट और 65 वनडे मैच खेले हैं। शर्मा ने 16 साल की उम्र में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया। इससे एक साल पहले उन्होंने दिसंबर 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे आगाज किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।