फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Removal of Lord Ram statue installed at Hyderabad temple during Dussehra triggers row

हैदराबाद में भगवान राम की प्रतिमा हटाने पर विवाद: भाजपा और विहिप भड़की, कांग्रेस को घेरा; क्या चेतावनी दी?

Sat, 24 Oct 2026 11:08 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Oct 2026 11:08 PM IST
सार

हैदराबाद में दशहरे के दौरान देवी कनक दुर्गा मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उसे हटाए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा और विहिप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पूरा मामला क्या है, विहिप ने क्या चेतावनी दी? पढ़िए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Removal of Lord Ram statue installed at Hyderabad temple during Dussehra triggers row
भगवान राम की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हैदराबाद में शनिवार को एक मंदिर से भगवान राम की बड़ी प्रतिमा हटाए जाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


दशहरे के दौरान बशीरबाग स्थित देवी कनक दुर्गा मंदिर में इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। उस समय विहिप के नेताओं ने घोषणा की थी कि इस इलाके को बशीरबाग नहीं, बल्कि श्रीराम चौक के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को मंदिर की प्रबंधन समिति ने प्रतिमा हटा दी। सूत्रों ने बताया कि दशहरे का उत्सव समाप्त होने के बाद प्रतिमा को हटाना एक सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग केस: न्यूजक्लिक के खिलाफ शीर्ष कोर्ट पहुंची ईडी; हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती, क्या है विवाद?


भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर क्या कहा?
तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा कि लोग प्रतिमा हटाने के मामले में न तो कांग्रेस सरकार को भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस सरकार ने भगवान राम की प्रतिमा हटाने की कोशिश की है। वर्ष 1949 में अयोध्या में रामलला की प्रतिमा प्रकट होने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर उसे हटाने का दबाव बनाया था। आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा, बशीरबाग में प्रतिमा हटाए जाने के बाद तेलंगाना में भी कांग्रेस का यही हाल होगा।

विहिप ने क्या घोषणा की?
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविनुथला शशिधर ने कहा कि भविष्य में मंदिर में 108 फुट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।  उन्होंने यह भी कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब हैदराबाद समेत राज्य के कई शहरों को उनके पुराने नाम वापस मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed